फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   video: Parineeti Chopra sings Kalank title track with brother Shivang chopra

VIDEO: परिणीति चोपड़ा ने भाई शिवांग के संग गाया शानदार गाना, फैंस बोले- एक्टिंग छोड़ दो...

Sun, 26 Sep 2021 11:42 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Sun, 26 Sep 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
video: Parineeti Chopra sings Kalank title track with brother Shivang chopra
परिणीति चोपड़ा-शिवांग चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने सुरों से भी लोगों का दिल जीत चुकी हैं। फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' में 'माना के हम यार नहीं...' गाना गाकर परिणीति ने सभी को चौंका दिया था। इसके बाद वह कई गानो को गाती दिखीं। लेकिन फिल्म ‘केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी’ फीमेल वर्जन को परिणीति ने गाया था। इस गाने ने यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब एक बार फिर परिणीति सुर्खियों में हैं। दरअसल, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने भाई शिवांग चोपड़ा के साथ सुर मिलाते नजर आ रही है। 

विज्ञापन


परिणीति चोपड़ा ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों भाई-बहन फिल्म कलंक के टाइटल ट्रैक को गाते दिखा रहे हैं। इतना ही नहीं परिणीति को गाने में कई बार हाई नोट लेते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए परिणीति ने कैप्शन में लिखा है कि ‘8 साल की उम्र से हम साथ गा रहे हैं। म्यूजिक स्कूल में भी साथ गए। अब हम गाते हुए एक-दूसरे की हरकतों का अनुमान लगा सकते हैं'।

विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra)

विज्ञापन
विज्ञापन

video: Parineeti Chopra sings Kalank title track with brother Shivang chopra
परिणीति चोपड़ा - फोटो : Instagram
परिणीती चोपड़ा के इस पोस्ट को 2 लाख 73 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं। परिणीति की इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वह एक्टिंग को छोड़कर गायकी को आजमाएं।
बता दें कि परिणीती चोपड़ा को 'संदीप और पिंकी फरार', 'सायना' और 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' में देखा गया था, ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं। परिणीति जल्दी ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed