फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal's father aces battle rope exercise Rakesh Roshan reacts Watch

Vicky Kaushal: वीडियो में एक्सरसाइज करते हुए दिखे विक्की कौशल के पिता, राकेश रोशन ने दी यह प्रतिक्रिया

Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 04 Jan 2022 01:02 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल का जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की कौशल जिम में हार्ड एक्सरसाइज कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर ऋतिक रोशन के पिता फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal's father aces battle rope exercise Rakesh Roshan reacts Watch
शाम कौशल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल के पिता शाम कौशल का जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्की कौशल जिम में हार्ड एक्सरसाइज कर रहे हैं। उनके इस वीडियो पर ऋतिक रोशन के पिता फिल्म निर्माता राकेश रोशन ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

विज्ञापन


वीडियो में विक्की कौशल के पिता शाम कौशल रस्सी से व्यायाम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह बैटल रोप्स वर्क-आउट कर रहे हैं। जिसमें पूरे शरीर की ताकत से रस्सी को खिंचना होता है। इस वीडियो पर राकेश रोशन ने लिखा, शामजी चलते रहो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



उनके इस एक्सरसाइज वीडियो को अब तक 14 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, वह पहले से ही बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध स्टंट निर्देशक हैं...। फिट पहले से ही रहेंगे... आज वीडियो आ गया बस। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, कौशल परिवार ने नये साल पर फिट रहने का संकल्प लिया है। कटरीना कैफ ने भी तो कुछ दिन पहले जिम का एक वीडियो डाला था। एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने अपने करियर की शुरुआत 1980 के दशक में की। उन्होंने कृष (2006), कमीने (2009), गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012), धूम: 3 (2013), बाजीराव मस्तानी (2015) और दंगल जैसी फिल्मों में उनका काम देखा गया।

कटरीना कैफ की शादी के बाद विकी कौशल की फैमिली भी स्पॉटलाइट में आ गई है। रीसेंटली विकी के पिता शाम (श्याम) कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें वह जिम में वर्कआउट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह के कॉमेंट्स किए हैं। कुछ लोगों ने फिटनेस का क्रेडिट कटरीना को दिया है। हालांकि ये वीडियो पुराना लग रहा है। इसी बीच एक कॉमेंट ने सबका ध्यान खींचा। इसमें लिखा है कि विकी कौशल के पिता शाम कौशल पर 'मीटू' का आरोप लग चुका है। बता दें कि शाम कौशल बॉलीवुड के पुराने ऐक्शन डायरेक्टर हैं। उन पर जो आरोप लगा है, यह मामला 2006 के एक आउटडोर शूट का है। वह इस पर माफी भी मांग चुके हैं। जानें, क्या था पूरा मामला।

एक यूजर ने इस वीडियो के नीचे कमेंट करते हुए लिखा, मीटू केस में फंसा था यह बंदा। इस पर एक यूजर ने पूछा, किसने आरोप लगाया बताओ? एक और यूजर ने जवाब दिया है, नमिता प्रकाश। गौरतलब है कि 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान शाम कौशल पर सेक्शुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगा था। इस पर उन्होंने बिना शर्त माफी भी मांगी थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed