फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal father Sham Gets Emotional As He Reviews His Film Sam Bahadur on social media

Sam Bahadur: 'सैम बहादुर' देख भावुक हुए विक्की के पिता शाम कौशल, पोस्ट साझा कर मेघना गुलजार को कहा धन्यवाद

Thu, 30 Nov 2023 04:02 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 30 Nov 2023 04:02 PM IST
विज्ञापन
Vicky Kaushal father Sham Gets Emotional As He Reviews His Film Sam Bahadur on social media
विक्की कौशल, शाम कौशल - फोटो : social media
अभिनेता विक्की कौशल इस वक्त अपनी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं।अभिनेता की यह फिल्म एक दिसंबर यानी कल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, कल रात मुंबई में इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें अभिनेता के परिवार सहित इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।  स्क्रीनिंग के कुछ समय बाद ही विक्की कौशल के भाई सनी कौशल ने फिल्म का रिव्यू दिया था। वहीं, अब अभिनेता के पिता शाम कौशल ने पोस्ट साझा कर फिल्म का रिव्यू दिया है। शाम कौशल ने लिखा कि भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित यह फिल्म अवश्य देखनी चाहिए।
विज्ञापन


'सैम बहादुर' को लेकर कही यह बात 
शाम कौशल ने अपने बेटे की फिल्म सैम बहादुर का रिव्यू साझा करने के लिए सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया है। शाम कौशल ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की कौशल की फिल्म से एक तस्वीर साझा कर फिल्म का रिव्यू दिया। अभिनेता के पिता ने लिखा, 'कल विक्की बेटे की फिल्म सैम बहादुर देखी। फिल्म देखकर बहुत विनम्र, धन्य और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भारत के पहले फील्ड मार्शल के जीवन पर आधारित यह फिल्म अवश्य देखी जानी चाहिए।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sham Kaushal (@shamkaushal09)



यह भी पढ़ें: Vicky Kaushal: विक्की कौशल का फैशन सेंस पसंद नहीं करती हैं कटरीना कैफ, बोले- जोकर से कर देती हैं मेरी तुलना

निर्देशक को कहा धन्यवाद
शाम कौशल ने फिल्म की तारीफ करते हुए सैम बहादुर की निर्देशक मेघना गुलजार को धन्यवाद कहा। इसके अलावा अभिनेता के पिता ने सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख के अभिनय की भी तारीफ की। बता दें कि इस फिल्म में फातिमा सना शेख को पूर्व भारतीय प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी और सान्या मल्होत्रा को सैम की प्रेमिका के रूप में दिखाया गया है।

एनिमल से होगा सैम बहादुर का टकराव
बता दें कि विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' एक दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित पीरियड ड्रामा में विक्की ने भारत के पहले फील्ड मार्शल की मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख, नीरज काबी, एडवर्ड, गोविंद नामदेव और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। सैम बहादुर का टकराव रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल से होने वाला है।

यह भी पढ़ें: Samvad 2023: 'बेहद खुशी मिली कि भारतीय आर्मी के साथ वक्त बिताने को मिला', अमर उजाला संवाद में बोले विक्की कौशल
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed