फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vicky Kaushal calls his marriage with katrina kaif paratha weds pan cake read full article here

Vicky Kaushal: 'पराठा और पैन केक जैसी है शादी', विक्की कौशल और कटरीना ने मैरिड लाइफ पर खुलकर की बात

Wed, 07 Jun 2023 11:30 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 07 Jun 2023 11:30 PM IST
सार

विक्की कौशल कटरीना कैफ फिल्म कलाकार है। दोनों ने शादी कर ली है। अब विक्की कौशल ने खुलासा किया है कि उनकी और कटरीना कैफ की शादी पराठा की पैनकेक से शादी है।

विज्ञापन
Vicky Kaushal calls his marriage with katrina kaif paratha weds pan cake read full article here
विक्की और कटरीना - फोटो : social media

विस्तार

जरा हटके जरा बचके फिल्म के प्रमोशन में लगे विक्की कौशल ने अब कटरीना कैफ से अपनी शादी की तुलना पराठे की शादी पैनकेक से की है। जरा हटके जरा बचके को बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सारा अली खान की अहम भूमिका है।

विज्ञापन

फिल्म का प्रमोशन करने निकले विक्की कौशल ने कटरीना कैफ के साथ अपनी शादी पर चर्चा की है। गौरतलब है कि दोनों ने दिसंबर 2021 में शादी कर ली थी। अब विक्की कौशल ने कटरीना कैफ से उनकी शादी पर बातचीत करते हुए कहा कि पराठा ने पैनकेक से शादी की है। अभिनेता ने इस बात की भी जानकारी दी कि कटरीना कैफ को उनकी मां के हाथ के बने पराठे काफी पसंद है। वह कहते हैं, "हमारी शादी पराठा की शादी पैनकेक से हुई है। वह दोनों समान है। उनको पैनकेक पसंद है। मुझे पराठा पसंद है। कटरीना कैफ भी पराठा खाती हैं। उन्हें मेरी मां के हाथ के पराठे काफी पसंद है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Vicky Kaushal calls his marriage with katrina kaif paratha weds pan cake read full article here
कटरीना कैफ-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल से जब पूछा गया कि क्या वह किसी को लव मैरिज या अरेंज मैरिज करने की सलाह देंगे, क्योंकि उनकी शादी को 2 वर्ष हो गए हैं। इस पर उन्होंने कहा, "प्यार बहुत आवश्यक है। शादी लव या अरेंज हो सकती है। अब समझदारी और कंपैशन बहुत आवश्यक है। यह बहुत आवश्यक है कि आप दूसरे व्यक्ति को समझे। एक कपल के तौर पर आपको एक समझदारी वाला रास्ता लेना होता है। जरूरी नहीं कि वह मुझसे पूरी तरह से सहमत हो या मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं अगर इस प्रकार की अंडरस्टैंडिंग होती है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। शादी लव है या अरेंज। इससे परिवार को खुशी मिलती है।"

यह भी पढ़ें:  'गदर' की दोबारा रिलीज के लिए मेकर्स ने क्यों चुनी 9 जून की तारीख, वजह जान हो जाएंगे खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed