फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vettaikaaran Movie Director Babu Sivan Death Today Latest News: Babu Sivan Passes Away in Chennai

साउथ इंडियन फिल्मों के निर्देशक बाबू सिवान का निधन, 54 की उम्र में ली आखिरी सांस

Thu, 17 Sep 2020 03:37 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 17 Sep 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Vettaikaaran Movie Director Babu Sivan Death Today Latest News: Babu Sivan Passes Away in Chennai
बाबू सिवान - फोटो : Twitter

फिल्म इंडस्ट्री से कुछ दिनों से लगातार दुख भरी खबरें ही सामने आ रही हैं। कई लोगों के निधन की खबरें लगातार इंडस्ट्री से आ रही हैं। अब हाल ही में साउथ इंडियन फिल्मों के निर्देशक बाबू सिवान के निधन की खबर सामने आई है। बाबू सिवान का निधन बीमारी की वजह से चेन्नई में हुआ। बाबू की उम्र महज 54 साल थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बाबू सिवान, दिल और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे। रविवार को, उनकी दोनों बेटियां अपनी मां के साथ थीं और NEET की परीक्षा दे रही थीं। जब वे सभी घर पहुंचे, तो उन्हें बाबू सिवान अपने घर में बेहोश मिले। देर ना करते हुए उन्हें पास के एक अस्पताल ले जाया गया। बाबू सिवान पिछले कुछ वर्षों से काम की कमी से जूझ रहे थे, इसलिए वे वित्तीय परेशानियों से भी जूझ रहे थे। शुरुआत में, उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और बाद में राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था। लेकिन उन्होंने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि साल 2009 में विजय और अनुष्का शेट्टी अभिनीत फिल्म 'वेट्टीकरन' बाबू सिवान ने ही निर्देशित की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने विजय की कुरुवी में एक लेखक के रूप में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। कई सालों के बाद, बाबू सिवान ने निर्देशक भरत के साथ काम किया और कहानी चर्चा टीम का हिस्सा थे। विजय और कीर्ति सुरेश अभिनीत बैरवा जनवरी 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

पढ़ें: सुशांत केस में कंगना रणौत ने अब करीना कपूर को लिया निशाने पर, सारा अली खान के ब्रेकअप के लिए बताया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed