दुखद: दिग्गज उड़िया अभिनेत्री झरना दास का निधन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख
दिग्गज अभिनेत्री झरना दास का निधन हो गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेत्री के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म उद्योग में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिया फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेत्री झरना दास का निधन हो गया। उन्होंने 1 दिसंबर की देर रात कटक के चांदनी रोड स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री वृद्धावस्था की बीमारियों से पीड़ित थीं और पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झरना दास के निधन पर दुख व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर अभिनेत्री के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, 'महान उड़िया अभिनेत्री झरना दास के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उन्हें उड़िया फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'
Paresh Rawal: ‘सस्ते गैस सिलेंडर से बंगालियों के लिए मछली पकाएंगे’, परेश रावल के बयान पर मचा बवाल, मांगी माफी
1945 में जन्मी, दास ने 60 के दशक में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 'श्री जगन्नाथ', 'नारी', 'आदिनामेघ', 'हिसाबनिकस', 'पूजाफुला', 'अमादबता' जैसी फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते थे। वहीं, अभिनेत्री को उड़िया फिल्म उद्योग में अपने आजीवन योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित 'जयदेव पुरस्कार' से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने ऑल इंडिया रेडियो कटक के साथ एक बाल कलाकार और उद्घोषक के रूप में भी काम किया था।
Somy Ali: सलमान खान पर एक्स गर्लफ्रेंड ने फिर साधा निशाना, लगाए वर्षों तक सिगरेट से जलाने और मारपीट के आरोप