{"_id":"5f162f658ebc3e63b42d8d0a","slug":"veteran-odia-actor-bijay-mohanty-passes-away-at-the-age-of-70","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन, 70 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Tue, 21 Jul 2020 05:27 AM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 21 Jul 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
बिजय मोहंती
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2020 फिल्म इंडस्ट्री के लिए शुभ नहीं है। एक के बाद एक अभिनेता इस साल दुनिया छोड़कर जा रहे हैं। इस बीच एक और बुरी खबर आ रही है। ओडिया फिल्मों के जानेमाने अभिनेता बिजय मोहंती का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। वह 70 साल के थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर बिजय मोहंती को अस्पताल लाया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। वह हृदयरोग से पीड़ित थे। उनका इलाज हैदराबाद में हुआ था। वह पिछले महीने विशेष एंबुलेंस से भुवनेश्वर लाए गए थे।
विज्ञापन
बिजय मोहंती के परिवार में उनकी पत्नी तंद्रा राय और बेटी जस्मीन हैं। तंद्रा राय भी ओडिया फिल्मों की अभिनेत्री हैं। मोहंती के निधन की खबर मिलते ही ओडिया फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान समेत कई लोगों ने मोहंती के निधन पर शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री पटनायक ने उन्हें महान विभूति बताया जिन्होंने अपनी प्रतिभा से ओडिया फिल्मोद्योग को समृद्ध किया।
सन 1950 में पैदा हुए मोहंती ने स्कूल के दिनों से ही अभिनय शुरू कर दिया था। वह भारतीय नाट्य विद्यालय से उत्तीर्ण होकर निकले और सत्तर के दशक के मध्य में नाटकों का निर्देशन किया। ओडिया सिनेमा में 1977 में उनके करियर की शुरुआत हुई। उन्हें ‘चिलिका टायर’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
मोहंती ने ‘नागा फासा’, ‘समय बड़ा बलवान’, ‘दंडा बालुंगा’ समेत कई फिल्मों में अभिनय किया। वह उत्कल संगीत महाविद्यालय के नाट्य विभाग से जुड़े और प्रोफेसर पद से रिटायर हुए थे।