{"_id":"59b366ee4f1c1be37f8b54a9","slug":"veteran-kannada-actor-producer-rn-sudarshan-passes-away-at-the-age-of-78","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नड़ एक्टर आरएन सुदर्शन का 78 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कन्नड़ एक्टर आरएन सुदर्शन का 78 साल की उम्र में निधन
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
आरएन सुदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नड़ एक्टर और प्रोड्यूसर आरएन सुदर्शन का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है। सुदर्शन को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी। वो अपनी पत्नी शिलाश्री के साथ रह रहे थे, जो खुद भी एक एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन
सुदर्शन ने 21 साल की उम्र में कन्नड़ फिल्म विजयनगारदा वीरपुत्रा' से डेब्यू किया था। ये फिल्म सुदर्शन के पिता आर नागेंद्र राव ने बनाई थी। सुदर्शन ने करीब 60 फिल्मों में काम किया। कन्नड़ के अलावा उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी एक्टिंग की।
विज्ञापन
पढ़ें- अपनी हर गर्लफ्रेंड को सिद्धिविनायक मंदिर ले जाते थे अक्षय कुमार, वहां ले जाकर बोलते थे ये बात
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से सुदर्शन कन्नड़ फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर के किरदार निभाते नजर आ रहे थे। सुदर्शन ने कुछ डेली सोप में भी काम किया। उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए गाने भी गए हैं। सुदर्शन के भाई आरएन जयगोपाल एक फेमस लिरिसिस्ट थे।
वहीं सुदर्शन का एक और भाई आरएनके प्रसाद सिनेमैटोग्राफर था। सुदर्शन का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है। सुदर्शन के दोनों भाइयों का भी निधन हो चुका है।