फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran film critic Rashid Irani found dead in his home

अवसान: फिल्म समीक्षक राशिद ईरानी का 74 की उम्र में निधन, दो-तीन दिन बाद घर में मिला शव

Tue, 03 Aug 2021 08:06 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 03 Aug 2021 08:06 AM IST
सार

  • वरिष्ठ फिल्म समीक्षक राशिद ईरानी ने 74 की उम्र में अंतिम सांस ली।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन 30 जुलाई के आस-पास ही हो गया था लेकिन दो से तीन बाद उनके घर में उनका पार्थिव शरीर मिला।

विज्ञापन
Veteran film critic Rashid Irani found dead in his home
राशिद ईरानी, करण जौहर-राशिद ईरानी - फोटो : Twitter

विस्तार

जाने-माने फिल्म समीक्षक राशिद ईरानी (Rashid Irani) का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। राशिद ईरानी कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके एक नजदीकी दोस्त रफीक इलियास के अनुसार, दक्षिण मुंबई के पास धोबीतालाव में अपने घर में राशिद ने संभवत: 30 जुलाई को अंतिम सांस ली होगी। रफीक इलियास ने कहा, 'यह बेहद दुखद खबर है। शुक्रवार की सुबह नहाने के दौरान उनकी मौत हुई होगी क्योंकि वह बाथरूम में पाए गए थे।'

विज्ञापन


रफीक इलियास ने आगे कहा, 'हम सब सोच रहे थे कि वह शहर से बाहर गए हुए हैं इसलिए हम इस उम्मीद में थे कि वह वापस आ जाएंगे लेकिन जब ऐसा कुछ नहीं हुआ तो हमें चिंता सताने लगी और हमने पुलिस को बुलाया और दरवाजे को तोड़ा।' रफीक इलियास के अनुसार राशिद ईरानी की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें पिछले साल कोरोना भी हुआ था।
विज्ञापन


मुंबई प्रेस क्लब ने भी ट्वीट कर राशिद ईरानी के निधन की जानकारी दी है जिसमें कहा गया, 'देश के सबसे अग्रणी फिल्म समीक्षकों में से राशिद ईरानी का घर पर ही 30 जुलाई को निधन हो गया। उन्हें 2-3 दिनों से नहीं देखा गया था। उनके दोस्तों, क्लब के अधिकारियों और पुलिस द्वारा तलाशने के बाद उनके घर पर उनका पार्थिव शरीर पाया गया।' ट्वीट में आगे लिखा है, 'वह (राशिद) मुंबई प्रेस क्लब फिल्म सोसाइटी के स्तंभों में से एक थे और क्लब के एक मुख्य सदस्य थे जो मीडिया सेंटर में अपनी समीक्षा लिखने और फिल्में देखने में एक दिन भी नहीं चूकते थे। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके अंतिम संस्कार के बारे में विवरण जल्द ही घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राशिद ईरानी के निधन से फिल्म जगत में भी शोक की लहर है। करण जौहर ने राशिद ईरानी के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'आपकी आत्मा को शांति मिले राशिद, मुझे हमारी सारी मुलाकात और बातचीत सभी याद हैं। सिनेमा पर आपकी अंतर्दृष्टि हमेशा कीमती रहेगी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed