{"_id":"57fec57e4f1c1b762b28e6f4","slug":"varanasi-2006-serial-blasts-film","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2006 वाराणसी सीरियल ब्लास्ट का दर्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2006 वाराणसी सीरियल ब्लास्ट का दर्द दिखेगा फिल्मी पर्दे पर
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 13 Oct 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
रवि किशन
- फोटो : Getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब से करीब दस साल पहले बनारस में हुए सीरियल धमाके का दर्द जल्द ही फिल्मी पर्दे पर नजर आएगा। 2006 वाराणसी के नाम से बन रही इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रवि किशन मुख्य किरदार में हैं। फिल्म में उनके अलावा बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकार राइमा सेन, ओम पुरी, राहुल देव और मुकुल देव सरीखे मंझे हुए कलाकारों का अभिनय भी देखने को मिलेगा। इस फि ल्म के निर्देशक आर्यमन रामसे हैं।
बुधवार को यहां मीडिया से बातचीत में रवि किशन ने अपनी नई फिल्म के बाबत चर्चा की। बताया, फिल्म का एक बड़ा हिस्सा वाराणसी में फिल्माया गया है। करीब 40 दिन तक यहां अलग-अलग लोकेशन पर शूटिंग हुई है।
बताया कि फिल्म 2006 के सीरियल धमाके के बाद बनारस की छवि और खासकर पर्यटन को लेकर लोगों की सोच में आए अंतर पर केंद्रित है। फिल्म में एक बड़ा हिस्सा संकटमोचन मंदिर में हुए ब्लास्ट पर आधारित है। इस फिल्म में ओम पुरी एक लेखक की भूमिका में हैं जबकि खुद रवि किशन ने पुलिस वाले की भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ
रवि किशन से जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पीएम मोदी का सही फैसला था। उनकी वजह से दुनिया में भारतीय सेना का मान बढ़ा। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शुमार रवि किशन ने कहा कि मोदी से पूरे देश को काफी उम्मीदें हैं। वे अच्छा काम कर रहे हैं।
2014 में जौनपुर सीट से कांग्रेस की टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ चुके रवि किशन ने कहा कि राहुल गांधी ने खाट सभाएं की। किसानों का दुख दर्द जाना। मैंने उनकी भी प्रशंसा की। मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं, यदि मैं उनकी तारीफ कर रहा हूं तो इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।