फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Uttarakhandi song Gulabi Sharara trended on social media social media userreels being made fiercely

Gulabi Sharara: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ उत्तराखंडी गाना गुलाबी शरारा, जीत रहा दिल, जमकर बन रहे रील्स

Tue, 26 Dec 2023 11:26 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Tue, 26 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhandi song Gulabi Sharara trended on social media social media userreels being made fiercely
गुलाबी शरारा गाना - फोटो : social media
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक उत्तराखंडी गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने पर आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने का नाम 'गुलाबी शरारा' है। दर्शकों के द्वारा यह उत्तराखंडी गाना इतना पसंद किया जा रहा है कि इस पर लगभग तीस लाख से अधिक रील्स बन चुकी हैं। यह गाना इतना ज्यादा वायरल हो रहा है कि भारत ही नहीं विदेश तक के लोग इस गाने के हुक स्टेप करते देखे जा रहे हैं। वहीं, अब आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष ने इस गाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


अध्यक्ष हर्षवर्धन ने कही यह बात
आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्षवर्धन गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा की है। उन्होंने वीडियो के साथ लिखा, 'ये उत्तराखंडी गाना वायरल हो गया है। उम्मीद है कि आप भी इसकी ताल को उतना ही एंजॉय कर रहे होंगे जितना मैं कर रहा हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: KBC 15: अमिताभ बच्चन ने क्रिकेटर ईशान किशन को दी शादी पर सलाह, दिलचस्प किस्सों से गुलजार हुआ नवीनतम एपिसोड
विज्ञापन
विज्ञापन




इंदर आर्य ने गाया यह गाना
'गुलाबी शरारा' गाने को उत्तराखंड के मशहूर सिंगर इंदर आर्य ने गाया है और अंकित कुमार ने कोरियोग्राफ किया है। यंग उत्तराखंड ग्रुप नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए इस गाने को अब तक लगभग 4 करोड़ 75 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

विदेश में मचा रहा धूम
इस गाने के हुक स्टेप पर छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक जमकर ठुमक रहे हैं। वहीं, कई बड़े फिल्मी सितारे भी इस गाने पर रील बनाते हुए नजर आ चुके हैं। तंजानिया देश के मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल भी इस पर रील बना चुके हैं। बता दें कि ये उत्तराखंडी गाना 'गुलाबी शरारा' चार महीने पहले यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस गाने ने सोशल मीडिया पर अभी भी धमाल मचाया हुआ है।

यह भी पढ़ें: Corporate Booking Animal: प्रणय रेड्डी का कॉरपोरेट बुकिंग पर बड़ा बयान, एनिमल से पहले आईं फिल्मों को खूब लपेटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed