करिश्मा को छोड़ अब इस विदेशी एक्ट्रेस को डेट कर रहा है ये हीरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता उपेन पटेल बॉलीवुड में अपनी उतनी अधिक पहचान नहीं बना पाए जितनी उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में बनाई। इस दौरान टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना के साथ उनका अफेयर भी चला और 'बिग बॉस' के घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर कमिटेड दिखे।
मगर हाल ही में दोनों के बीच ब्रेकअप भी हो गया। फिलहाल खबर ये है कि उपेन किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ डिनर डेट पर नजर आए और वो कोई और नहीं बल्कि 'सिंह इज ब्लिंग' की एमी जैक्सन हैं जिनकी हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ 'फ्रीकी अली' भी रिलीज हो गई है।
दोनों बांद्रा के एक रेस्तरां के बाहर नजर आए और कैमरे में कैद हो गए। वहीं एमी कैमरे से चेहरा छिपाने की कोशिश करती नजर आईं।
दोनों ही इंग्लैंड से हैं
आपको बता दें कि उपेन और एमी एक दूसरे को सात सालों से जानते हैं मगर काफी लंबे समय बाद वो दोनों मिले। दोनों ही इंग्लैंड से भी हैं।
पिछले साल दोनों साउथ की एक फिल्म में भी साथ काम करते दिखे थे। उपेन और एमी रेस्तरां पहुंचे और वहां से एक ही कार में साथ निकले भी।
अब ऐसी चर्चा है कि उपेन और एमी के बीच दोस्ती से बढ़कर कुछ ज्यादा हो सकता है।