फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Unknown facts about choreographer Terence Lewis on his birthday

Terence Lewis Birthday: फिटनेस इंस्ट्रक्टर से कोरियोग्राफर तक का सफर किया तय, 'डीआईडी' ने दिलाई हर घर में पहचान

Sun, 10 Apr 2022 06:39 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 10 Apr 2022 06:39 AM IST
सार

टेरेंस लुईस का जन्म 10 अप्रैल 1975 को मुंबई में हुआ था। उनका रुझान डांस की तरफ 6 साल की उम्र से ही हो गया था। हालांकि उनके पिता को ये पसंद नहीं था। कोरियोग्राफर टेरेंस डांस ही नहीं स्टंट करना भी बेहद पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
Unknown facts about choreographer Terence Lewis on his birthday
टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और टेलीविजन के डांसिग शोज के जज टेरेंस लुईस का आज जन्मदिन है। टेरेंस लुईस का जन्म 10 अप्रैल 1975 को मुंबई में हुआ था। उनका रुझान डांस की तरफ 6 साल की उम्र से ही हो गया था और अपना खर्चा खुद उठाने के लिए वह डांस का सहारा लिया करते थे। हालांकि उनके पिता को ये पसंद नहीं था और वह चाहते थे कि आठ भाई-बहनों में सबसे छोटे टेरेंस पढ़ाई पर ध्यान दें। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

शायद कम ही लोग ये बात जानते होंगे की टेरेंस ने गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने 'वर्ल्ड्स लारजेस्ट फोटोबुक' का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। दरअसल, बिग बाजार एंथम 'द डेनिम डांस' में काम करने के बाद टेरेंस ने सोशल मीडिया पर अपना डेनिम डांस फोटो शेयर करने को कहा था। ऐसे करके उन्होंने दुनिया का सबसे बड़ा फोटोबुक बना लिया था। टेरेंस ने फिटनेस इंस्ट्रक्टर के तौर पर गौरी खान, माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन, सुजैन खान और बिपाशा बसु समेत कई सेलिब्रिटीज को ट्रेनिंग भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Unknown facts about choreographer Terence Lewis on his birthday
टेरेंस लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, बॉलीवुड में उनकी शुरुआत ‘लगान’ फिल्म से हुई थी। हालांकि कुछ समय बाद ही टेरेंस ने फिल्मों से दूरी बना ली, क्योंकि उन्हें ये काम पसंद नहीं आ रहा था। इसके बाद वह टीवी शो जज करने लगे। वह ‘डांस इंडिया डांस’(डीआईडी), ‘नच बलिए’, ‘इंडिया बेस्ट डांसर 1 और 2’ जैसे कई शो जज कर चुके हैं। वहीं, डीआईडी एक ऐसा मंच था, जिसने टेरेंस को हर घर में पहचान दिला दी। कोरियोग्राफर टेरेंस डांस ही नहीं स्टंट करना भी बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 3 में भी हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

इसके साथ ही वह मुंबई में अपनी टेरेंस लुईस कंटेम्परेरी डांस कंपनी भी चलाते हैं और विदेशों में भी वर्कशॉप का आयोजन करते हैं। यहीं नहीं टेरेंस ने डिज्नी इंडिया के पहले थिएटर प्रोडक्शन 'ब्यूटी एंड द बीस्ट' को भी कोरियोग्राफ किया है। 46 साल के टेरेंस लुईस अभी तक सिंगल है और उनका शादी करने का कोई इरादा भी नहीं है। टेरेंस का कहना है कि वह 12 घंटे किसी के साथ नहीं रह सकते इसलिए वह कभी शादी नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि खुश रहने के लिए शादी करना जरूरी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed