फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tuesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection

Box Office Report: 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार तू झूठी मैं मक्कार, सुस्त पड़ी पठान की रफ्तार?

Wed, 15 Mar 2023 07:34 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Mar 2023 07:34 AM IST
सार

मंगलवार को 'तू झूठी मैं मक्कार' के कलेक्शन में कोई गिरावट दर्ज नहीं हुई है। वहीं, पठान की रफ्तार अब सुस्त होती दिख रही है। 

विज्ञापन
Tuesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
तू झूठी मैं मक्कार-पठान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय सिनेमाघरों में दो फिल्में दर्शकों के मनोरंजन के लिए हैं। एक की धुआंधाड़ कमाई के बारे में दुनिया जानती है। जी हां, हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की 'पठान' के बारे में, वहीं दूसरी फिल्म रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार है। होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर की यह फिल्म पठान के रहते अपने आपको बचा ले गई है। फिल्म वर्किंगडे में भी अच्छी पैसा कमा रही है। 

विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

'तू झूठी मैं मक्कार'
लव रंजन के निर्देशन में बनी और रणबीर-श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने पहले सोमवार की परीक्षा ठीकठाक अंकों से पास कर ली थी। इसके बाद फिल्म ने मंगलवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए सोमवार को हुई कमाई के अंक बरकरार रखे। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज नहीं हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तू झूठी मैं मक्कार ने  सातवें दिन (मंगलवार) 6.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 82.34  करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
फिल्म पठान - फोटो : social media

'पठान'
सिनेमाघरों में अब पठान की रफ्तार सुस्त होती नजर आ रही है। बता दें कि इस फिल्म की रिलीज को आज 50 दिन पूरे हो गए हैं। इस लिहाज से देखें को फिल्म अच्छी ही कमाई कर रही है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी पठान ने ओपनिंग डे से ही कमाई के मामले में तमाम रिकॉर्ड कायम किए हैं। इस फिल्म के जरिए शाहरुख खान ने करीब चार साल बाद धांसू कमबैक किया है। अब भी फिल्म सिनेमाघरों में टिकी हुई है। वीकेंड में इसके कलेक्शन में अच्छा खासा इजाफा हुआ था। हालांकि, वर्किंड डे में इसकी कमाई में काफी गिरावट दर्ज हुई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 49वें दिन पठान ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 540.16 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: Shah Rukh Khan Pathaan Ranbir Kapoor Tu Jhoothi Main Makkaar Collection
तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया

चुनौती का सामना करेगी 'तू झूठी मैं मक्कार'?
बता दें कि लव रंजन के निर्देशन में बनी 'तू झूठी मैं मक्कार' का अब तक का परिणाम उम्मीदों के मुताबिक चल रहा है। करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अगर इसी रफ्तार से चली तो जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। मगर, इस बार वीकेंड पर इस फिल्म के सामने नई चुनौती होगी। इस शुक्रवार सिनेमाघरों में दो फिल्में रिलीज हो रही हैं- रानी मुखर्जी की मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे और कपिल शर्मा की ज्विगाटो। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पठान और इन दो फिल्मों के सामने 'तू झूठी मैं मक्कार' अपनी साख बचा पाएगी?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed