फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Trial By Fire Trailer Out: Abhay Deol and Rajshri Deshpandey relive the horror of Uphaar Cinema Fire

Trial By Fire Trailer: 24 साल...59 मौत, ट्रेलर में दिखेगी उपहार अग्निकांड में उजड़े परिवारों की कहानी

Wed, 04 Jan 2023 01:15 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 04 Jan 2023 01:15 PM IST
सार

साल 1997 में दिल्ली स्थित उपहार सिनेमाघर अग्निकांड पर अभय देओल की वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।

विज्ञापन
Trial By Fire Trailer Out: Abhay Deol and Rajshri Deshpandey relive the horror of Uphaar Cinema Fire
उपहार अग्निकांड - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 1997 में दिल्ली स्थित उपहार सिनेमाघर अग्निकांड पर अभय देओल की वेब सीरीज ट्रायल बाय फायर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत कई हंसते खेलते हुए परिवारों से होती है, जहां से बच्चे और परिवार के कई सदस्य एक मूवी देखने जाते हैं और सिनेमाघर में आग लग जाने के चलते सभी की मौत हो जाती है। जिसमें अपने बच्चों के खो चुके मां-बाप न्याय मांगने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लेकिन प्रशासन का ढीला रवैया परेशान करने वाला है। बता दें कि इस दुखद हादसे में 59 लोगों की जान चली गई थी और 100 से अधिक घायल हो गए थे। यही नहीं, इस हादसे से जुड़े लोगों को इंसाफ के लिए लंबी लड़ाई भी लड़नी पड़ी। 

विज्ञापन

‘ट्रायल बाय फायर’ के इस ट्रेलर में आप ये साफ देख सकते हैं कि साल 1997 में साउथ दिल्ली का उपहार सिनेमा आग की लपटों में समा गया था। शो के दौरान भीषण आग लगने से उपहार सिनेमा बड़े हादसे का शिकार हुआ था। इस अग्निकांड में सैंकड़ों परिवार वालों को सदस्यों ने अपनी जान गंवाई थी। उनमें से एक परिवार नीलम और शेखर कृष्णमूर्ती ने भी अपने दो बच्चों को उपहार सिनेमा के अग्निकांड में खो दिया था। बता दें कि कृष्णमूर्ति ने न सिर्फ अपने लिए बल्कि अन्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। जिसे ट्रायल बाय फायर के इस ट्रेलर में दिखाया गया है। साथ ही 'ट्रायल बाय फायर' सीरीज उपहार सिनेमा अग्निकांड के पीछे की साजिश का भी पर्दाफाश करती नजर आएगी। 

यह भी पढ़ें: 'पठान' बन एक्शन करते शाहरुख की दिखेगी झलक, इस तारीख को रिलीज होगा किंग खान की फिल्म का ट्रेलर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशांत नायर और रणदीप झा द्वारा निर्देशित सच्ची घटना से प्रेरित इस वेब सीरीज में अभय देओल साथ राजश्री देशपांडे, राजेश तैलंग, अनुपम खेर, रत्ना पाठक, आशीष विद्यार्थी, शिल्पा शुक्ला और शार्दुल भारद्वाज भी मुख्य किरदारों में अभिनय करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि यह वेब सीरीज 13 जनवरी, 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।

यह भी पढ़ें: कियारा और सिद्धार्थ के प्री-वेडिंग फंक्शन की तारीख आई सामने! इस दिन फेरे लेगा कपल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed