फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tragic: Kannada actor GK Govinda Rao passed away took his last breath at the age of 84 due to age related problems

दुखद: कन्नड़ अभिनेता जीके गोविंद राव का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 16 Oct 2021 01:09 AM IST
सार

कन्नड़ फिल्म अभिनेता और नाटककार जी के गोविन्द राव का शुक्रवार को निधन हो गया है। 

विज्ञापन
Tragic: Kannada actor GK Govinda Rao passed away took his last breath at the age of 84 due to age related problems
जीके गोविंद राव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीते कुछ दिनों से साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लगातार दुखद खबरें सामने आ रही हैं। इसी क्रम में एक बार फिर इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ फिल्म अभिनेता और नाटककार जी के गोविन्द राव का शुक्रवार को निधन हो गया है। 

विज्ञापन

84 वर्षीय अभिनेता ने उम्र संबंधी समस्याओं के चलते हुबली में अंतिम सांस ली। वह अपने आखिरी समय में अपनी बेटी के घर पर रहे थे। इस बारे में जी के गोविन्द राव के पारिवारिक सूत्रों से जानकारी दी। 

विज्ञापन

Tragic: Kannada actor GK Govinda Rao passed away took his last breath at the age of 84 due to age related problems
जीके गोविंद राव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

गोविन्द राव ने थिएटर, फिल्मों के साथ-साथ सोप ओपेरा में भी अपनी पहचान बनाई थी। लोग उन्हें 'ग्रहाना', 'मिथिल्या सीथेयारु', 'कर्फ्यू', 'अज्जू' और 'शास्त्री' में उनके किरदारों के लिए याद करते हैं। उन्होंने लोकप्रिय हिंदी धारावाहिक ‘मालगुडी डेज’ और ‘महा पर्व’ में भी अभिनय किया था। 

Tragic: Kannada actor GK Govinda Rao passed away took his last breath at the age of 84 due to age related problems
जीके गोविंद राव का निधन - फोटो : सोशल मीडिया

वह विभाजनकारी राजनीति के खुले आलोचक और तार्किक सोच के समर्थक थे। इसके अलावा राव अंधविश्वासी मान्यताओं का विरोध भी करते थे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी ने शोक व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed