अलग अंदाज में न्यू ईयर मनाएंगी हुमा कुरैशी, शेयर किया अपना प्लान, बोलीं- ‘मैं नए साल पर…’
Huma Qureshi New Year Plans: इन दिनों कई सेलेब्स न्यू ईयर मनाने के लिए वेकेशन पर निकल चुके हैं। लेकिन हुमा कुरैशी का न्यू ईयर मनाने का प्लान बिल्कुल अलग है। जानिए, कैसे मनाएंगी वो अपना न्यू ईयर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया साल आने में चंद दिन बचे हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स इस मौके पर पार्टी करेंगे, वेकेशन पर जाएंगे। लेकिन हुमा कुरैशी ऐसा कुछ नहीं करने वाली हैं। उनका न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्लान बिल्कुल हटकर है। यह तरीका सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो जाएंगे।
क्या है हुमा कुरैशी का न्यू ईयर सेलिब्रेशन का प्लान?
एएनआई से की गई बातचीत में हुमा कुरैशी ने बताया कि वह न्यू ईयर पर ट्रैवल नहीं कर रही हैं। ना ही वेकेशन पर जा रही हैं। वह कहती हैं, ‘ मैं नए साल पर तीन दिन सोना चाहती हूं क्योंकि मेरा यह साल बहुत बिजी रहा है। मैं एक नई फिल्म पर भी काम करने वाली हूं। इसलिए मैं साल के आखिर तीन दिन बस आराम करना चाहती हूं। मैं कुछ नहीं करना चाहती हूं। मैं सच में हॉलिडे पर्सन, रेजोल्यूशन पर्सन या पार्टी पर्सन नहीं हूं। मैं बस कुछ 'मी टाइम' चाहती हूं। मैं बस रिलैक्स करना चाहती हूं।’
ये खबर भी पढ़ें: यश की ‘टॉक्सिक’ से सामने आया हुमा कुरैशी का लुक, इस किरदार में बिखेरेंगी अपना जलवा
साउथ मूवी ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी हुमा
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें वह अगले साल फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आएंगी। इस एक्शन-थ्रिलर में साउथ एक्टर यश लीड रोल में हैं। हुमा एलिजाबेथ नाम का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म यश और गीतू मोहनदास ने लिखी है। इसे वेंकट के. नारायण और यश के प्रोडक्शंस हाउस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत प्रोड्यूस किया है।
कब रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’
'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ से है। इन दिनों ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म 700 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।