फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tovino Thomas Starrer Thallumaala Promotion event had to cancelled due to huge crowd gathering at the mall

Thallumaala: ‘थल्लुमाला’ के प्रमोशन के लिए मॉल में उमड़ी भीड़ हुई बेकाबू, आयोजकों को रद्द करना पड़ा इवेंट

Fri, 12 Aug 2022 11:20 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Fri, 12 Aug 2022 11:20 AM IST
सार

'थल्लुमाला' के प्रमोशन के लिए केरल के एक मॉल में प्रमोशन इवेंट रखा गया था। मॉल में ज्यादा भीड़ आ जाने के बाद घबराए आयोजकों ने इवेंट कैंसिल कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।   

विज्ञापन
Tovino Thomas Starrer Thallumaala Promotion event had to cancelled due to huge crowd gathering at the mall
थल्लुमाला के प्रमोशन में उमड़ी भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता टोविनो थॉमस की आगामी फिल्म 'थल्लुमाला' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। टोविनो थॉमस पिछले काफी दिनों से फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए थे। इसी सिलसिले में फिल्म की स्टार कास्ट केरल के कोझिकोड के हाईलाइट मॉल में प्रमोशन के लिए पहुंचने वाली थी, लेकिन सितारों के पहुंचने से पहले ही फैंस की भीड़ जुटना शुरू हो गई। मॉल में अपने चहेते सितारों को देखने के लिए भीड़ इस कदर तक जमा हो गई कि आयोजकों को इवेंट ही रद्द करना पड़ा। 

विज्ञापन

वीडियो हो रहा वायरल
सोशल मीडिया पर केरल के कोझिकोड के हाईलाइट मॉल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जबरदस्त भीड़ दिखाई दे रही है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मॉल में कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं है। हर जगह बेहिसाब भीड़ दिखाई दे रही है, जिसे देखने के बाद आयोजक भी घबरा गए और उन्होंने प्रमोशन इवेंट को रद्द करने का फैसला लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

टोविनो थॉमस ने कही ये बात
अभिनेता टोविनो थॉमस ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर अपने फैंस को इतना प्यार देने के शुक्रिया भी अदा किया। टोविनो ने लिखा, 'प्रमोशन इवेंट में इतनी भीड़ आ जाएगी, हमने कभी सोचा भी नहीं था। मैंने अपनी जिंदगी में इतनी ज्यादा भीड़ कभी नहीं देखी, मुझे नहीं पता कि इवेंट को कैंसिल करना अच्छा है या बुरा।' इसके बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, 'मैं सोच रहा था कि क्या में इस मॉल से जिंदा बाहर आ पाऊंगा। मुझे इतना ज्यादा प्यार देने के लिए शुक्रिया। बस फिल्म को देखने के लिए भी ऐसी ही भीड़ इकट्ठा हो जाए तो बहुत अच्छा।'
विज्ञापन

यह है स्टार कास्ट
खालिद रहमान द्वारा निर्देशित 'थल्लुमाला' एक एक्शन कॉमेडी फिल्म, जो रक्षाबंधन के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इसे बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की पटकथा मुहसिन परारी और अशरफ हमजा ने लिखी है। वहीं, टोविनो थॉमस के अलावा फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन और शाइन टॉम भी मुख्य भूमिका में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed