{"_id":"66481ec4973a757cd4093e39","slug":"tiger-shroff-think-tank-has-advised-the-star-hero-to-reduce-his-fee-to-bag-more-films-in-the-days-to-come-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Shroff: डांवाडोल हुआ टाइगर का करियर, नहीं मिल रहे फिल्मों के ऑफर, अब अभिनेता ने लिया यह बड़ा फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tiger Shroff: डांवाडोल हुआ टाइगर का करियर, नहीं मिल रहे फिल्मों के ऑफर, अब अभिनेता ने लिया यह बड़ा फैसला
Sat, 18 May 2024 08:52 AM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 18 May 2024 08:52 AM IST
सार
लगातार फ्लॉप देने के बाद अब टाइगर का करियर डांवाडोल होते नजर आ रहा है। बॉलीवुड में टाइगर के लिए कोई ऑफर नहीं है और इससे स्टार काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
विस्तार
टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उनकी फिटनेस को देखकर काफी लोग प्रेरित होते हैं। टाइगर श्रॉफ हिंदी सिनेमा के युवा सितारों में से एक हैं, लेकिन फ्लॉप फिल्मों की एक सीरीज ने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है और उनके पास कोई फिल्म नहीं बची है। बड़े मियां छोटे मियां के साथ टाइगर अब लगातार तीन फ्लॉप फिल्में दे चुके हैं। अब खबर है कि अभिनेता ने अपनी फीस में 70% कम करने का फैसला किया है।
टाइगर ने लिया यह फिल्म
लगातार फ्लॉप देने के बाद अब टाइगर का करियर डांवाडोल होते नजर आ रहा है। बॉलीवुड में टाइगर के लिए कोई ऑफर नहीं है और इससे स्टार काफी परेशान हैं। खबर सामने आई है कि टाइगर के थिंक टैंक ने स्टार हीरो को आने वाले दिनों में और फिल्में पाने के लिए अपनी फीस कम करने की सलाह दी है।
अभिनेता ने कम की फीस
अब खबरों के मुताबिक टाइगर की टीम उनकी हर फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपए मांग रही है। खबर यह है कि टाइगर ने अपनी आखिरी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां के लिए 30 करोड़ की भारी भरकम फीस ली थी, जिसमें अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे और एक बड़ी फ्लॉप फिल्म के रूप में समाप्त हुई थी। अब देखना होगा कि टाइगर अब अपने करियर को कैसे संभालते हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म भी रही फ्लॉप
टाइगर श्रॉफ पिछली बार अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अभिनय करते नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और सोनाक्षी सिन्हा ने भी काम किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया। 'बड़े मियां छोटे मियां' के रिलीज होने से पहले इसकी टक्कर 'मैदान' से बताई जा रही थी, लेकिन अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।