फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   tiger shroff tara sutaria heropanti 2 song jalwanuma teaser out now

Heropanti 2 Song Teaser: 'जलवानुमा' गाने का टीजर आउट, टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर लिखी यह बात

Thu, 31 Mar 2022 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Thu, 31 Mar 2022 08:57 PM IST
विज्ञापन
tiger shroff tara sutaria heropanti 2 song jalwanuma teaser out now
फिल्म- हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'हीरोपंती 2' में नजर आने वाले हैं। एक्शन से भरपूर यह फिल्म 29 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। इस बीच फिल्म का एक गाने 'जलवानुमा' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का पूरा गाना कल यानी शुक्रवार को आएगा। फिल्म में एआर रहमान ने संगीत दिया है। वहीं, इस गाने को जावेद अली और पूजा तिवारी ने गाया है। गाने का टीजर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। टीजर को अब तक लाखों ने सोशल मीडिया पर देख लिया है। टाइगर श्रॉफ ने भी गाने के टीजर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, मधुर धुनों के साथ जलवानुमा टूटे दिलों को ठीक कर रहा है। टाइगर के इस पोस्ट पर फैंस तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


दूसरी बार एक साथ नजर आएंगे टाइगर-तारा 

यह दूसरा मौका है जब किसी फिल्म में टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया एक साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले दोनों स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे थे। साल 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। हालांकि लोगों ने फिल्म के गानों को काफी पसंद किया था।

ट्रेलर को लोगों ने किया पसंद

हाल ही में हीरोपंती 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया था। जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के ट्रेलर को अब तक छह करोड़ 10 लाख बार देखा जा चुका है। ट्रेलर में टाइगर का जबरदस्त एक्शन देखकर लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। फिल्म में वह लैला नाम के शख्स का किरदार निभा रहे हैं। हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान ने किया है। इससे पहले वह बागी 3 बना चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed