फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tiger 3 Actor Salman Khan Shared Emotional Note for his Niece Alizeh Agnihotri See Post here

Salman Khan: सलमान खान ने साझा की भांजी अलीजेह के बचपन की तस्वीर, भावुक नोट में लिखा- मामू पर एक एहसान करो

Sun, 17 Sep 2023 12:17 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 17 Sep 2023 12:17 AM IST
सार

मार्च में यह खबर आई थी कि सलमान खान की भतीजी अलीजेह अवनीश बड़जात्या निर्देशन में बन रही पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि, यह महज एक अफवाह निकली।

विज्ञापन
Tiger 3 Actor Salman Khan Shared Emotional Note for his Niece Alizeh Agnihotri See Post here
सलमान खान, अलीजेह अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं। अभिनेता अपनी बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा दोनों के बच्चों के साथ खास बॉन्डिंग साझा करते हैं। इस बीच शनिवार (16 सितंबर) को उन्होंने एक खूबसूरत नोट के साथ अपनी भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री की एक पुरानी तस्वीर साझा की।

विज्ञापन

Naina Desai: नितिन देसाई की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, एनसीएलएटी के आदेश के खिलाफ अपील हुई खारिज

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान ने शेयर किया भावुक नोट

सलमान ने इस भावुक नोट में लिखा है, “मामू पर एक एहसान करो, जो भी करना दिल और मेहनत से करना। हमेशा याद रखो, जिंदगी में सीधे जाओ और दाएं मुड़ो। प्रतिस्पर्धा केवल अपने आप से करना। फिट होने के चक्कर में सेम मत हो जाना और अलग होने के चक्कर में सबसे अलग मत हो जाना। सबसे महत्वपूर्ण बात, एक बार जो तुमने कमिटमेंट कर दी तो फिर मामू की भी नहीं सुनना।''

विज्ञापन

डेब्यू को तैयार अलीजेह

बता दें कि मार्च में यह खबर आई थी कि सलमान खान की भतीजी अलीजेह अवनीश बड़जात्या निर्देशन में बन रही पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। हालांकि, यह महज एक अफवाह निकली।  बाद में कहा गया कि फिल्म निर्माता सौमेंद्र पाधी ने अपनी अगली फिल्म के लिए अलीजेह को चुना है। पाधी को उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जामताड़ा' के पहले और दूसरे सीजन के लिए जाना जाता है। वह मनोज बाजपेयी अभिनीत अपनी फिल्म 'बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन' के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके हैं। अलीजेह के साथ उनकी अगली फिल्म पहले ही फ्लोर पर जा चुकी है। फिलहाल, आगामी फिल्म के कलाकार और कथानक अज्ञात हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की कहानी काफी अलग होगी।
Singham Again Mahurat: 'सिंघम अगेन' का हुआ शुभारंभ, 12 वर्ष बाद रोहित-अजय फिर करेंगे दर्शकों के दिल पर राज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed