फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   there is change in the release date of vivek agnihotri film The Vaccine War know the reason

The Vaccine War: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की रिलीज में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या है वजह

Mon, 03 Apr 2023 12:15 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 12:15 AM IST
सार

मेकर विवेक अग्निहोत्री की नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
there is change in the release date of vivek agnihotri film The Vaccine War know the reason
'द वैक्सीन वॉर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2022 में आई फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को काफी चर्चे में हैं। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव हो सकता है। इसी बीच फिल्म मेकर अब 'द कश्मीर फाइल्स' की एक फॉलोअप कहानी लेकर आ रहे हैं, जो जल्द रिलीज होने वाली है। उनकी यह एक डॉक्यु सीरीज होगी, जिसका नाम 'द कश्मीर: अनरिपोर्टेड' होगा।
विज्ञापन

there is change in the release date of vivek agnihotri film The Vaccine War know the reason
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
एक मीडिया संस्थान से बातचीत के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि इस सीरीज में वह कश्मीरी पंडितों के पलायन से लेकर नरंसहार और उसकी वजहों के बारे में बताएंगे। डायरेक्टर की मानें तो, 'द कश्मीर: अनरिपोर्टेड' डॉक्यु सीरीज के लिए पांच साल तक रिसर्च किया गया है। इस सीरीज में कश्मीरी पंडियों के पलायन से जुड़े मुद्दों, समस्यों और रिसर्च को सीरीज के माध्यम से दिखाया जाएगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

there is change in the release date of vivek agnihotri film The Vaccine War know the reason
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : social media
उन्होंने आगे बताया कि इस डॉक्यु सीरीज में वह कश्मीर के मसलो के साथ-साथ उसके इतिहास के बारे में भी जानकारी देंगे। उनके मुताबिक, इस सीरीज के लिए कई जानकारों समेत 600-700 लोगों के इंटरव्यू किए गए हैं। 'द कश्मीर: अनरिपोर्टेड' की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इसकी शूटिंग कश्मीर और मुंबई के अलावा विदेश में भी की गई है। इस डॉक्यु सीरीज सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया जाएगा।
 
विज्ञापन

there is change in the release date of vivek agnihotri film The Vaccine War know the reason
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा विवेक ने अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' के बारे में भी बताया फिल्म उन महिला वैज्ञानिकों पर आधारित है, जिनकी वजह से भारत में कोरोना वैक्सिनेशन सफल हो रहा। उन्होने बताया कि 'द वैक्सीन वॉर' पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही थी, लेकिन फिल्म छोटे बजट की होने के नाते रिलीज डेट में बदलाव किया गया है क्योंकि 15 अगस्त के आसपास दो बड़ी फिल्में  'गदर 2' और 'एनिमल' सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। डायरेक्टर ने बताया कि अपनी फिल्म को वह या तो 15 अगस्त से एक हफ्ते पहले या फिर एक हफ्ते बाद रिलीज करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Akelli: एक्शन ड्रामा फिल्म 'अकेली' की शूटिंग खत्म, नुसरत भरूचा ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed