फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Kerala Story 2 Goes Beyond Day 4 Box Office Collection: Kamakhya Narayan Singh Vipul Amrutlal Shah film

The Kerala Story 2 Box Office: मंडे टेस्ट में पास या फेल 'द केरल स्टोरी 2'? जानिए चौथे दिन का कलेक्शन

Mon, 02 Mar 2026 09:25 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 02 Mar 2026 09:25 PM IST
सार

The Kerala Story 2 Collection: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' की रिलीज को आज सोमवार को चार दिन पूरे हो गए हैं। वीकएंड पर इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया था। जानिए मंडे टेस्ट में यह कैसी रही?

विज्ञापन
The Kerala Story 2 Goes Beyond Day 4 Box Office Collection: Kamakhya Narayan Singh Vipul Amrutlal Shah film
द केरल स्टोरी 2 बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' विवादों और विरोधों के बीच 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर सुस्त शुरुआत की थी। फिर वीकएंड पर कमाई में इजाफा देखा गया। आज चौथे दिन यानी सोमवार को इस फिल्म ने कितनी कमाई की है? पढ़िए इस रिपोर्ट में

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Goes Beyond Day 4 Box Office Collection: Kamakhya Narayan Singh Vipul Amrutlal Shah film
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'द केरल स्टोरी 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने ओपनिंग डे पर 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को कमाई में अच्छा खासा इजाफा देखा गया और कमाई 4.65 करोड़ रुपये रही। फिर कल रविवार को तीसरे दिन इस फिल्म ने  4.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मगर, आज सोमवार को कलेक्शन में गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Kerala Story 2 Goes Beyond Day 4 Box Office Collection: Kamakhya Narayan Singh Vipul Amrutlal Shah film
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

मंडे टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक चौथे दिन मंडे टेस्ट में इस फिल्म ने 1.62 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'द केरल स्टोरी 2' का टोटल नेट कलेक्शन 11.77 करोड़ रुपये हो चुका है। वीकडे की वजह से फिल्म की कमाई में यह गिरावट दर्ज हुई है। देखना दिलचस्प होगा कि होली के मौके पर छुट्टी का इस फिल्म को कितना फायदा मिलता है? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट करीब 30 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन

The Kerala Story 2 Goes Beyond Day 4 Box Office Collection: Kamakhya Narayan Singh Vipul Amrutlal Shah film
द केरल स्टोरी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है फिल्म की कहानी?
'द केरल स्टोरी 2' का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। इसे विपुल अमृतलाल शाह ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया, ऐश्वर्या ओझा, सुमित गहलावत और अर्जन सिंह औजला प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2023 की 'द केरल स्टोरी' का सीक्वल है। यह फिल्म व्यक्तिगत संबंधों, कथित धर्मांतरण और सामाजिक दबावों से संबंधित विषयों को उजागर करती है।

The Kerala Story 2 Goes Beyond Day 4 Box Office Collection: Kamakhya Narayan Singh Vipul Amrutlal Shah film
ओ रोमियो-अस्सी - फोटो : सोशल मीडिया

'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का बॉक्स ऑफिस
विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म ने कल 17वें दिन  1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज सोमवार को 18वें दिन 53 लाख रुपये कमाए हैं। इसका टोटल कलेक्शन 65.68 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म 'अस्सी' भी सिनेमाघरों में लगी है और इसकी हालत खस्ता है। तापसी पन्नू और कनि कुश्रुति की फिल्म 'अस्सी' ने कल 10वें दिन 50 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज 11वें दिन कलेक्शन 16 लाख रुपये रहा है। इसका टोटल कलेक्शन 8.66 करोड़ रुपये हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed