फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The kAshmir files: Vivek Agnihotri shared Letter to kafirs asking kashmiri pandits to leave kashmir

Kashmiri Pandits: "घाटी छोड़ो या गंभीर परिणाम भुगतने...", 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद कश्मीरी पंडितों को मिली धमकी

Wed, 13 Apr 2022 07:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 13 Apr 2022 07:45 PM IST
सार

कश्मीरी पंडितों को लश्कर-ए इस्लाम नाम के एक आतंकी समूह से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

विज्ञापन
The kAshmir files: Vivek Agnihotri shared Letter to kafirs asking kashmiri pandits to leave kashmir
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी 'द कश्मीर फाइल्स' ने घाटी में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की अंतर्निहित सच्चाई को उजागर किया, जिससे देश में कई सालों से दबा मुद्दा फिरसे चर्चाओं का विषय बन गया है। वहीं अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री एक और सच्चाई को सबके सामने लेकर आए हैं। दरअसल निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्र साझा किया है। इस पत्र में कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने या गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी जा रही है।'

विज्ञापन

पत्र में पीएम मोदी का भी जिक्र
पत्र में कश्मीरी पंडितों के साथ-साथ उनके हमदर्दों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया है कि उनके फरमान की अवहेलना करने पर उन्हें मार दिया जाएगा और नरक में भेज दिया जाएगा। इतना ही नहीं पत्र में यह भी लिखा है कि उन्हें पीएम मोदी या अमित शाह सहित कोई भी बचा नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन दे रहा है धमकी?
लश्कर-ए इस्लाम नाम के एक आतंकी समूह ने 'काफिरों को पत्र' नामक यह चिट्ठी जारी की है। हालांकि पत्र में कहीं भी तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा इसे ट्विटर पर साझा करने के बाद, ट्विटर पर इसकी जोरदार चर्चा हो रही है और लोगों से कड़ी आपत्ति प्राप्त हो रही है। पत्र को साझा करते हुए, निर्देशक ने उन सभी उदारवादियों और धर्मनिरपेक्ष लॉबी पर भी तंज कसा है, जिन्होंने फिल्म की मौलिकता पर उंगली उठाई और इसे महज प्रचार करार दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed