फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Broken News Teaser Sonali Bendre Shriya Pilgaonkar Jaideep Ahlawat are back with another gripping season

The Broken News: एक बार फिर मीडिया की दुनिया से रूबरू होंगे दर्शक, 'द ब्रोकन न्यूज' का धमाकेदार टीजर आया सामने

Wed, 07 Jun 2023 08:47 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 07 Jun 2023 08:47 PM IST
सार

जी5 का मीडिया ड्रामा वेब शो 'द ब्रोकन न्यूज' के नए सीजन का टीजर सामने आ गया है। सोनाली बेंद्रे की इस वेब सीरीज के पहले सीजन में मीडिया की दुनिया को पर्दे पर दिखाया गया था।

विज्ञापन
The Broken News Teaser Sonali Bendre Shriya Pilgaonkar Jaideep Ahlawat are back with another gripping season
द ब्रोकन न्यूज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जी5 का मीडिया ड्रामा वेब शो 'द ब्रोकन न्यूज' के नए सीजन का टीजर सामने आ गया है। सोनाली बेंद्रे की इस वेब सीरीज के पहले सीजन में मीडिया की दुनिया को पर्दे पर दिखाया गया था। ब्रेकिंग न्यूज के पीछे के बदसूरत सच को उजागर करती ये सीरीज अपने नए सीजन में एक बार फिर से मीडिया जगत की सच्चाई को दिखाएगी। इस नए सीजन की आधिकारिक रिलीज की तारीख का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पत्रकारों के जीवन को पर्दे पर उतारा
'द ब्रोकन न्यूज' ब्रिटिश टेलीविजन शो 'प्रेस' का आधिकारिक रूपांतर है। दूसरा सीजन पत्रकारों के जीवन और सच्चाई और सनसनीखेज के बीच संघर्ष करते हुए उनके द्वारा सामना किए जाने वाले झूठ, प्रेम और कठिनाइयों को प्रदर्शित करेगा। इसके अतिरिक्त यह पत्रकारिता उद्योग के आंतरिक कामकाज और सुर्खियों के पीछे की सच्चाई को उजागर करेगा। यह शो विनय वैकुल द्वारा निर्देशित और संबित मिश्रा द्वारा लिखित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Broken News Teaser Sonali Bendre Shriya Pilgaonkar Jaideep Ahlawat are back with another gripping season
सोनाली बेंद्रे - फोटो : सोशल मीडिया

जी5 पर जल्द रिलीज होगा नया सीजन
ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ने इंस्टाग्राम पर टीजर साझा करते हुए लिखा, 'प्राइम टाइम पर सच और सनसनी के बीच की बहस फिर होने वाली है! जी5 पर द ब्रोकन न्यूज' सीजन 2, जल्द आ रहा है।'

विज्ञापन

दिखेगी पर्दे के पीछे की सच्चाई
मीडिया की कार्यप्रणाली को दिखाती इस वेब सीरीज के नए सीजन का टीजर में उम्मीद के मुताबिक, सोनाली बेंद्रे, जयदीप अहलावत और श्रिया पिलगांवकर अपने किरदारों में इंटेंस दिख रहे हैं। सोनाली बेंद्रे का दमदार लुक आकर्षित कर रहा है। विनय वैकुल द्वारा निर्देशित, 'द ब्रोकन न्यूज' समाचार रिपोर्टिंग की दुनिया पर आधारित है और इसमें श्रिया पिलगांवकर और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसमें दर्शकों को दैनिक समाचारों के पीछे की असली कहानी दिखाई जाएगी। यह पर्दे के पीछे की सच्चाई होगी, जहां सभी चैनलों में ब्रेकिंग न्यूज देने की होड़ लगी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed