Zubeen Garg: गायक जुबिन गर्ग की मुश्किलें बढ़ीं, आपत्तिजनक टिप्पणी के कारण एजेपी ने दर्ज कराई शिकायत
जुबिन गर्ग की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। असम जातीय पार्टी (एजेपी) ने मशहूर गायक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार
इमरान हाशमी की फिल्म ‘गैंगस्टर’ के सुपरहिट गाने ‘या अली’से रातों-रात स्टार गायक बने जुबिन गर्ग एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हिंदी से लेकर असम गानों तक के लिए प्रसिद्ध जुबिन पर असम जातीय पार्टी (एजेपी) पर अपमानजक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। इसी को लेकर गायक के खिलाफ मोरीगांव सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है।
एजेपी का जुबिन गर्ग पर आरोप
असम जातीय पार्टी (एजेपी) ने पार्टी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग के खिलाफ मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एजेपी ने सोमवार शाम एक समारोह में गर्ग की टिप्पणी के लिए मोरीगांव सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की, साथ ही टिप्पणियों के संदर्भ पर भी सवाल उठाए। आरोप है कि गुवाहाटी में कॉटन यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए गर्ग ने कथित तौर पर एजेपी का जिक्र करते हुए अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था।जुबिन ने गोगोई संग मंच किया था साझा
एजेपी का गठन सितंबर 2020 में सीएए विरोधी आंदोलन के बाद हुआ था और इसके अध्यक्ष लुरिनज्योति गोगोई हैं, जो ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) के महासचिव थे। पार्टी ने 2021 राज्य विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन एक भी सीट जीतने में असफल रही। संगीत निर्देशक और अभिनेता गर्ग भी सीएए विरोधी आंदोलन के मुखर नेताओं में से थे, और उन्होंने आंदोलन के दौरान कई मौकों पर गोगोई और अन्य नेताओं के साथ मंच साझा किया था।
Varalaxmi: एनआईए के समन जारी करने की खबरों पर वरलक्ष्मी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कह दी यह बड़ी बात
जुबिन गर्ग ने पार्टी पर की अपमानजनक टिप्पणी!
वहीं, ताजा मामले की बात करें तो इसे लेकर एजेपी मोरीगांव जिला महासचिव जयंत डेका ने कहा, 'हमने हमारी पार्टी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के लिए जुबिन गर्ग के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है, जिससे हमारी पार्टी की छवि खराब हुई है।' डेका ने आरोप लगाया कि लोकप्रिय गायक ने सत्तारूढ़ भाजपा के इशारे पर कथित नौकरी के बदले नकद घोटाले से ध्यान भटकाने के लिए यह टिप्पणी की थी, जो पार्टी के एक नेता की आत्महत्या के बाद सामने आया है। डेका ने कहा, 'अगर गर्ग ने सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो हमारी पार्टी राज्य भर में उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी।' हालांकि, अब तक इन आरोपों पर गर्ग की प्रतिक्रिया सामने नहीं आ सकी है।
De De Pyaar De 2: पर्दे पर फिर जमेगा अजय-रकुल के प्यार का रंग, 'दे दे प्यार दे 2' के लिए लव रंजन से मिलाया हाथ
मामले पर मोरीगांव पुलिस की प्रतिक्रिया
मामले पर मोरीगांव पुलिस ने कहा है कि उन्हें शिकायत मिली है, और कोई भी एफआईआर दर्ज करने से पहले मामले की बारीकियों पर गौर किया जा रहा है। गर्ग की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, गोगोई ने कहा, 'उन्होंने मुझे पार्टी बनाने की सलाह दी थी और एक बार जब यह अस्तित्व में आ गई, तो उन्होंने मुझे सुबह तीन बजे फोन किया और कहा कि मैं इसका नेतृत्व करने में सक्षम हूं। यह समझना मुश्किल है कि वही व्यक्ति ऐसा क्यों कर रहा है। साथ ही अब वह ऐसी बातें कह रहे हैं।' एजेपी प्रमुख ने कहा, 'हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने यह शब्द किस संदर्भ में कहे। महंगाई, बढ़ते कर आदि जैसी कई गंभीर समस्याएं हैं। मैं चाहता हूं कि कोई सामाजिक रूप से जिम्मेदार व्यक्ति ऐसे मुद्दों पर बात करे।'
Sara Ali Khan: सारा अली-जान्हवी कपूर की दोस्ती में आई दरार? मेट्रो इन दिनों की अभिनेत्री के पोस्ट से मचा बवाल