फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   The Archies: Manoj Bajpayee daughter Ava did not like Suhana Khan Movie Actor revealed

The Archies: मनोज बाजपेयी की बेटी अवा को पसंद नहीं आई 'द आर्चीज', एक्टर ने किया खुलासा

Tue, 26 Dec 2023 03:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Dec 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
The Archies: Manoj Bajpayee daughter Ava did not like Suhana Khan Movie Actor revealed
मनोज बाजपेयी-द आर्चीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया है। सुहाना के अलावा और भी कई स्टारकिड्स इस फिल्म में नजर आए। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने जोया अख्तर निर्देशित इस फिल्म को लेकर बात की। मनोज बाजपेयी ने बताया कि उनकी बेटी अवा को ये फिल्म पसंद नहीं आई है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्होंने हाल ही में अपने बेटी के साथ ये फिल्म देखी।

विज्ञापन


एक्टर ने बेटी अवा के साथ देखी 'द आर्चीज'
मनोज बाजपेयी ने बताया कि उनका फिल्म 'द आर्चीज' देखने का कोई इरादा नहीं था। लेकिन, उनकी बेटी अवा को ये फिल्म देखनी थी, इसलिए उन्होंने भी देखी। एक्टर ने बताया कि करीब 50 मिनट तक फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपनी बेटी से कहा कि उन्हें ये फिल्म अच्छी नहीं लग रही है। इस पर अवा ने कहा, ओके। 
विज्ञापन

Meera Chopra wedding: घर बसाने जा रही हैं मीरा चोपड़ा, बॉयफ्रेंड के साथ राजस्थान में लेंगी सात फेरे
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्टर ने बताई फिल्म पसंद न आने की वजह
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि 'द आर्चीज' उनकी जिंदगी का हिस्सा नहीं रही। एक्टर ने कहा कि उन्होंने मुश्किल से पूरी फ्रेंचाइजी की एक किताब पढ़ी होगी। एक्टर ने कहा कि यहां तक कि उनकी बेटी को भी ये फिल्म अच्छी नहीं लगी। बता दें कि 'द आर्चीज' के जरिए बोनी कपूर और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने भी डेब्यू किया है। ये फिल्म इसी महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
Bigg Boss 17: नाजिला ने आयशा खान पर साधा निशाना? सोशल मीडिया पोस्ट से लोग लगा रहे कयास

बेटी को नहीं हिंदी भाषा की नहीं जानकारी?
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि बेटी अवा के जन्म के बाद वे पूरी तरह बदल गए हैं। इसके अलावा एक्टर ने कहा कि उनकी बेटी हिंदी नहीं बोलती है। मनोज के मुताबिक कई बार उसकी टीचर भी इस बात से निराश होती हैं कि मनोज बाजपेयी की बेटी होने के बावजूद अवा को हिंदी भाषा की जानकारी नहीं है। एक्टर ने आगे कहा कि जब भी उन्होंने अवा को डांटने की कोशिश की, बदले में उन्हें हमेशा बेटी से डांट सुनने को मिली है। 
Karan Johar: करण जौहर ने 'रॉकी और रानी' के लिए की आलिया-रणवीर की तारीफ, बोले-सदियों तक चलेगी यह दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed