फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   TFCC: Telugu Film Chamber of Commerce had a meeting regarding hike ticket prices and OTT release

TFCC: 'पुष्पा' की सफलता के बाद टीएफसीसी ने दिया टिकट की कीमत बढ़ाने का प्रस्ताव, ओटीटी के संबंध में कही ये बात

Tue, 26 Jul 2022 12:16 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 26 Jul 2022 12:16 PM IST
सार

तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (टीएफसीसी) ने कल एक बैठक बिठाई। दरअसल, यह बैठक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में चल रही टिकट कीमतों में बढ़ोतरी, ओटीटी रिलीज संबंधी अन्य परेशानियों के मद्देनजर रखी गई थी।

विज्ञापन
TFCC: Telugu Film Chamber of Commerce had a meeting regarding hike ticket prices and OTT release
टीएफसीसी, पुष्पा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (टीएफसीसी) ने कल एक बैठक बिठाई। दरअसल, यह बैठक तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में चल रही टिकट कीमतों में बढ़ोतरी, ओटीटी रिलीज संबंधी अन्य परेशानियों के मद्देनजर रखी गई थी। कल बैठक में जिस मसले पर गहन चर्चा की गई, वह टीकट के दामों में बढ़ोतरी, ओटीटी विंडो और इनके संबंध में हुए कुछ कड़े कार्यान्वयन से संबंधित थी।

विज्ञापन

फिल्मों के ओटीटी रिलीज पर चर्चा!
मीटिंग में यह चर्चा की गई कि सभी छोटे बजट की फिल्में चार सप्ताह के अंतराल पर ओटीटी पर रिलीज हो सकती हैं। वहीं मध्यम बजट की और बड़े बजट की फिल्मों को थिएटर में रिलीज किए जाने के दस सप्ताह के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टीएफसीसी ने बैठक में दिए इस प्रस्ताव को पारित भी कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट के दामों पर बहस जारी
दरअसल तेलुगू सिनेमा में टिकट की कीमतों को लेकर भी बहस जारी है। आंध्र प्रदेश में टिकट की कीमतें तय हैं और बड़े बजट की फिल्मों के लिए नए  नियम जारी किए गए हैं। तेलंगाना में, फिल्म चैंबर ने नई कीमतों का प्रस्ताव दिया है। छोटे बजट की फिल्मों के लिए ए और बी सेंटर्स में मल्टीप्लेक्स के लिए टिकट की कीमत 125 रुपये और सिंगल स्क्रीन की कीमत 100 रुपये बताई गई हैं। मध्यम बजट की फिल्मों के लिए ए और बी केंद्रों में मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 177 रुपये और सिंगल सक्रीन में 112 रुपये हैं। बड़े बजट की फिल्मों के लिए मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत 295 रुपये और सिंगल स्क्रीन के लिए 177 रुपये तय की गई है।

विज्ञापन

सी सेंटर्स में यह होंगी टिकट की कीमत
वहीं सी सेंटर्स मं छोटे बजट की फिल्मों के दाम मल्टीप्लेक्स में 125 और सिंगल स्क्रीन में  70 रुपये होंगे। मध्यम बजट की फिल्मों के लिए मल्टीप्लेक्स में 177 व सिंगल में 100 रुपये हैं। वहीं बड़े बजट की फिल्म के लिए सी सेंटर्स में मल्टीप्लेक्स के दाम 295 रुपये व सिंगल के लिए 150 रुपये तय किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed