फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   teri baton main aisa uljha jiya star Shahid Kapoor replied If Kabir Singh Will Join Ranvijay In Animal park

Animal Park: 'एनिमल पार्क' में दिखेगा रणविजय-कबीर सिंह का खौफनाक अवतार? शाहिद के इस बयान ने मचाई हलचल

Thu, 01 Feb 2024 12:13 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Thu, 01 Feb 2024 12:13 PM IST
सार

एक बातचीत के दौरान जब उनसे एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के एनिमल पार्क में साथ काम करने के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने इसका दिलचस्प जवाब दिया। 

विज्ञापन
teri baton main aisa uljha jiya star Shahid Kapoor replied If Kabir Singh Will Join Ranvijay In Animal park
शाहिद कपूर, रणबीर कपूर - फोटो : social media

विस्तार

अभिनेता शाहिद कपूर अपनी अगली रोमांटिक ड्रामा तेरे बातों में उलझा जिया की रिलीज के लिए तैयारी कर हैं। इस फिल्म में वे कृति सेनन के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। शाहिद, कृति सेनन के साथ तमाम प्लेटफॉर्म पर फिल्म का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। वैसे तो शाहिद कपूर ने पर्दे पर कई भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन उनका कबीर सिंह का किरदार सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जब उनसे एनिमल के रणविजय और कबीर सिंह के एनिमल पार्क में साथ काम करने के बारे में पूछा गया। अभिनेता ने इसका दिलचस्प जवाब दिया। 
विज्ञापन


रणविजय और कबीर सिंह के किरदार को लेकर कही यह बात  
शाहिद ने कहा, 'मुझे 'एनिमल' के रणविजय और कबीर सिंह के 'एनिमल पार्क' के लिए एक साथ आने का विचार बहुत ही असंभावित लगता है। कुछ चीजें दर्शकों के लिए बहुत रोमांचक हैं। उन्होंने कहा, यह गेंद मेरे पाले में नहीं है, हर फिल्म का हिस्सा बनना इतना आसान नहीं है।' अभिनेता से आगे पूछा गया कि अगर ऐसा कुछ होता है, तो क्या आप यह करने योग्य है? उन्होंने जवाब में कहा, हां, क्यों नहीं, मैं ये किरदार निभा सकता हूं।'
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Banveen Singh Interview: ऋतिक रोशन को देख बनवीन भूल गए थे खुद का नाम, अनिल कपूर से मिली यह बड़ी सीख
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द ही दर्शकों के बीच आएगा 'फर्जी' सीजन 2 
उन्होंने आगे अपनी प्राइम वीडियो सीरीज 'फर्जी' के दूसरे सीजन के बारे में भी बात की। अभिनेता ने 'फर्जी' के सीजन 2 में हो रही देरी को लेकर कहा कि दर्शकों को यह एहसास नहीं है कि निर्माताओं के पास और भी काम हैं। कभी कभी कुछ चीजों में देरी हो जाती है। धैर्य रखें, जल्द ही फर्जी के सीजन दर्शकों के बीच आएगा। बता दें कि, शाहिद कपूर ने सीरीज ‘फर्जी’ काफी हिट रही थी और यह आठ एपिसोड्स में रिलीज हुई थी। इस सीरीज में साउथ अभिनेता विजय सेतुपति, के के मेनन, राशि खन्ना, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा भी काम करते नजर आए थे। फर्जी के साथ शाहिद और विजय ने ओटीटी स्पेस में डेब्यू किया था।  

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' एक लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म में शाहिद कपूर एक रोबोट साइंटिस्ट की भूमिका अदा कर रहे हैं। वहीं, कृति एक रोबोट सिफरा के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की दुनिया में एक खूबसूरत और असंभव सी प्रेम कहानी को दिखाया जाएगा। कृति सेनन और शाहिद कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अमित जोशी और आराधना साह ने किया है। इसमें दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। ये फिल्म नौ फरवरी को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: Animal: 'सिर नीचे रखो और काम करते रहो', बॉबी देओल ने अक्षय ओबेरॉय को दिया था यह गुरुमंत्र, अभिनेता का खुलासा
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed