फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Star Shahid Kapoor corrects paparazzi on how to pronounce Kriti Sanon name

Kirti Sanon: शाहिद कपूर ने बताया कृति सेनन के नाम का सही उच्चारण, मंच पर दिखा अभिनेता का मजाकिया अंदाज

Fri, 19 Jan 2024 11:51 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 19 Jan 2024 11:51 AM IST
सार

फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति और शाहिद कपूर साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। ये फिल्म फरवरी में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Star Shahid Kapoor corrects paparazzi on how to pronounce Kriti Sanon name
शाहिद कपूर-कृति सेनन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड में कई सितारों के नाम को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन रहता है। कई बार जानकारी की कमी तो कभी इस कंफ्यूजन के चलते वे सितारों के नाम का गलत उच्चारण करते हैं। कल्कि केकलां से लेकर आमिर खान की बिटिया आयरा तक इस लिस्ट में शामिल हैं। मीडिया में आमिर की बेटी का नाम अक्सर इरा लिया जाता है, लेकिन सही नाम आयरा है और इसकी पुष्टि खुद आयरा कर चुकी हैं। इसके अलावा लोग कृति सेनन का नाम भी गलत तरीके से लेते हैं। अक्सर लोग उन्हें कीर्ति सेनन कहते हैं। हाल ही में फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सह कलाकार शाहिद कपूर ने अभिनेत्री के नाम का सही उच्चारण बताया।

विज्ञापन


ट्रेलर लॉन्च में मस्ती करते दिखे शाहिद
बता दें कि फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति और शाहिद कपूर साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ है। इस दौरान दोनों काफी हंसी-मजाक करते नजर आए। पैपराजी जब अभिनेत्री का नाम पुकार रहे थे, तो शाहिद कपूर बीच में बोले और उनके नाम का सही उच्चारण बताया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें शाहिद का मजाकिया अंदाज देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


Indian Police Force Review: पुलिस वाले दो कदम की दूरी पर रहें, ले देकर बस वही, टणा ना ना, टणा ना ना, ना ना ना

ये है अभिनेत्री का सही नाम
वीडियो में शाहिद कहते दिख रहे हैं, 'इनका नाम है 'कीर्ति सेनन', ये सुनकर कीर्ति शाहिद पर मजाकिया अंदाज में गुस्सा होती नजर आती हैं। इसके बाद शाहिद पैपराजी से कहते हैं, 'क्या है इनका नाम? जब पैपराजी गलत नाम बताते हैं तो कृति कहती हैं, 'वे पहले से ही मेरा गलत नाम ले रहे हैं।' इसके बाद शाहिद फिर अभिनेत्री के नाम को दोहराते हैं और कहते हैं, नाम है 'कृति सेनन'। इसके बाद एक्टर दो-तीन बार इस नाम को दोहराते हैं। इस वीडियो को वीरेंद्र चावला नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
रश्मिका मंदाना ने 'एनिमल पार्क' को लेकर खोले पत्ते, संदीप रेड्डी वंगा के लिए बोलीं- 'वह आदमी...'

इस दिन दस्तक देगी फिल्म
तमाम लोग कृति के नाम को कीर्ति लिखते और बोलते हैं, जो कि गलत है। अब शाहिद कपूर ने भी यही बात स्पष्ट की। बात करें 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की तो इस फिल्म में शाहिद और कृति पहली बार साथ काम करते दिखेंगे। ये फिल्म नौ फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म का निर्देशन अमित जोशी, अराधना साह ने किया है। यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म बताई जा रही है।
Ujjain Mahakal: फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और मंत्री राकेश सिंह पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed