फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Teri baaton mein aisa uljha jiya Ott release date Shahid kapoor Kriti Sanon Film latest update

TBMAUJ: तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की ओटीटी रिलीज को लेकर फैंस उत्साहित, इस दिन से स्ट्रीम कर सकेंगे फिल्म

Mon, 18 Mar 2024 06:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 18 Mar 2024 06:58 PM IST
सार

फिल्म की कहानी शाहिद कपूर के किरदार आर्यन के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो पेशे से एक रोबोटिक्स इंजीनियर है। उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) आर्यन को अमेरिका में आमंत्रित करती है, जहां उसकी मुलाकात एक सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन (सिफ्रा) से होती है।

विज्ञापन
Teri baaton mein aisa uljha jiya Ott release date Shahid kapoor Kriti Sanon Film latest update
तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया फरवरी महीने मे्ं रिलीज हुई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म ने 84 करोड़ के आसपास कमाई की थी। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने सिनेमाघरों के बाद इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने सुनाई अपने माता-पिता की संघर्ष गाथा, बोलीं- 'सब जानती हूं, नहीं करूंगी कोई शिकायत'

विज्ञापन

फैंस हुए उत्साहित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेगी। फिल्म को दर्शक प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद शाहिद और कृति के फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इन सितारों के फैंस  तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देकर अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं।

ऐसी है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी शाहिद कपूर के किरदार आर्यन के इर्द-गिर्द बुनी गई है, जो पेशे से एक रोबोटिक्स इंजीनियर है। उर्मिला (डिंपल कपाड़िया) आर्यन को अमेरिका में आमंत्रित करती है, जहां उसकी मुलाकात एक सुपर इंटेलिजेंट फीमेल रोबोट ऑटोमेशन (सिफ्रा) से होती है जो इंसान की तरह दिखती और व्यवहार करती है। फिल्म में सिफ्रा के रोल में कृति सेनन नजर आई हैं। उनकी एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंंद किया है। कृति और शाहिद के अलावा फिल्म में धर्मेंद्र, राजन तिवारी, स्नेहल शिदाम, सूर्यांश मिश्रा और चित्रांश राज ने अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में जान्हवी कपूर भी कैमियो रोल में नजर आई हैं।

विज्ञापन

क्रू में नजर आएंगी कृति सेनन

वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहिद जल्द ही देवा नाम की फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज कर रहे हैं। वहीं, कृति सेनन क्रू में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ तब्बू और करीना कपूर भी दिखेंगी। यह फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Elvish Yadav: विवादों से खूब रहा है एल्विश का नाता, सांपों के जहर सप्लाई से पहले इन मामलों में भी आया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed