फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tauba Tauba Song From Bad Newz out Vicky Kaushal Tripti Dimri chemistry wins hearts Video Inside

Tauba Tauba Song:'बैड न्यूज' का पहला गाना तौबा तौबा रिलीज, विक्की कौशल-तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री ने जीते दिल

Wed, 03 Jul 2024 12:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 Jul 2024 12:31 AM IST
सार

'बैड न्यूज' का पहला गाना 'तौबा तौबा' रिलीज हो गया है। इस पार्टी नंबर में विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। 
 

विज्ञापन
Tauba Tauba Song From Bad Newz out Vicky Kaushal Tripti Dimri chemistry wins hearts Video Inside
तौबा तौबा गाना रिलीज - फोटो : यू्ट्यूब

विस्तार

आनंद तिवारी की आने वाली फिल्म 'बैड न्यूज' का पहला गाना मंगलवार को रिलीज हो गया। 'तौबा तौबा' शीर्षक वाले इस पार्टी नंबर के वीडियो में गायक करण औजला के अलावा फिल्म की मुख्य जोड़ी, विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी शामिल हैं। गाना रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर छाया हुआ है। दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन

'तौबा तौबा' गाना रिलीज 

विक्की, तृप्ति और फिल्म की बाकी टीम ने मंगलवार को गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। करण द्वारा रचित, गाया और लिखे गए इस गाने की कोरियोग्राफी बॉस्को-सीजर ने की है। वीडियो में विक्की कौशल गहरे रंग के सूट में अपना जलवा बिखेर रहे हैं, जबकि तृप्ति गोल्डन रंग की आउटफिट में आकर्षक लग रही है। यह गाना फिल्म में मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री की भी झलक देता है।

विज्ञापन


Divya Dutta: 'वीर जारा' में अपने किरदार को लेकर कंफ्यूज थीं दिव्या, बोलीं- हीरोइन की सहेली वाले टैग से डर...
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशंसकों ने जाहिर किया उत्साह 

गाने में विक्की कौशल के मूव्स को देखकर प्रशंसक रोमांचित हो उठे हैं। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने टिप्पणी की, 'वह बहुत परफेक्शन और सहजता से कातिलाना हरकतें करते हैं।' दूसरे ने लिखा, 'आश्चर्यजनक डांस मूव्स।' वहीं एक अन्य लिखते हैं, 'एक छह फीट दो इंच लंबा लड़का पूरी दुनिया को अपने धुन पर नचाने के लिए तैयार है।' साथ ही कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तृप्ति डिमरी की भी दिल खोलकर तारीफ की है। 

Lara Dutta: लंदन में छुट्टियां बिता रही हैं लारा दत्ता, स्टेडियम में परिवार के संग लिया विंबलडन का आनंद

'बैड न्यूज' की रिलीज डेट 

'बैड न्यूज' को इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखा है। फिल्म का निर्माण हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने किया है। इसे अमेजन प्राइम द्वारा धर्मा प्रोडक्शंस और लियो मीडिया कलेक्टिव के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। 'बैड न्यूज' 19 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed