Pa Ranjith: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचाने को तैयार पा रंजीत, निर्देशक ने खुद की पुष्टि
निर्देशक होने के साथ पा रंजीत निर्माता भी हैं। उन्होंने इस साल दो सफल फिल्में ब्लू स्टार और जे बेबी का निर्माण किया है। विक्रम स्टारर थंगालान का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है।
विस्तार
मशहूर तमिल फिल्मकार पा रंजीत साउथ के बाद जल्द ही बॉलीवुड में धमाल मचाने जा रहे हैं। वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने निर्देशन की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद एक साक्षात्कार के दौरान की है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने आगामी प्रोजेक्ट को लेकर अहम जानकारी साझा की।
उन्होंने बताया कि वे एक हिंदी फिल्म पर काम कर रहे हैं, लेकिन इसके मुख्य अभिनेता को लेकर कोई भी नाम अब तक तय नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर इसका एलान किया जाएगा। रंजीत तमिल सिनेमा का जाना पहचान नाम हैं। उन्हें मद्रास, काला, कबाली, सरपट्टा परंबराई जैसी सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रासंगिक फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।
निर्देशक होने के साथ वे निर्माता भी हैं। उन्होंने इस साल दो सफल फिल्में ब्लू स्टार और जे बेबी का निर्माण किया है। विक्रम स्टारर थंगालान का निर्देशन भी उन्होंने ही किया है। यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। वे ध्रुव विक्रम और अनुपमा परमेश्वरन की आगामी फिल्म का निर्माण एप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म होगी। इसकी जल्द ही शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है।
पा रंजीत की आगामी हिंदी फिल्म की बात करें तो हाल ही में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वे रणवीर सिंह के साथ हिंदी में डेब्यू करेंगे और कहानी एक बहादुर आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के बारे में हो सकती है, जिन्होंने 1800 के दशक में ब्रिटिश शासन के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि रंजीत इस कहानी पर दो साल से काम कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग इस साल के अंत में शुरू हो सकती है। हालांकि, रंजीत ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।
Teja Sajja: प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' का हिस्सा होंगे तेजा सज्जा? अटकलों पर अभिनेता ने दी प्रतिक्रिया