फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tahir raj bhasin bought mercedes c class before the release of film 83 says its time when i should give myself treat

‘83’ की रिलीज से पहले उत्साह में ताहिर राज भसीन, बोले, 'खुद को ट्रीट देने का मेरा टाइम आ गया'

Thu, 21 Oct 2021 07:53 AM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 21 Oct 2021 07:53 AM IST
सार

ताहिर कहते हैं, “अब मैं जीवन के उस मोड़ पर पहुंच चुका हूं जहां मैं इस इंडस्ट्री के कुछ बेहद शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे नॉन-स्टॉप काम करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई है

विज्ञापन
Tahir raj bhasin bought mercedes c class before the release of film 83 says its time when i should give myself treat
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

हिंदी सिनेमा के तेजी से उभरते सितारे ताहिर राज भसीन इन दिनों अपने जीवन के हर लम्हे का भरपूर आनंद ले रहे हैं। फिल्म ‘मर्दानी’ में एंटी हीरो के किरदार में जबरदस्त परफॉर्मेंस के साथ अपना करियर शुरू करने के बाद ताहिर अब फिल्म 'लूप लपेटा' में तापसी पन्नू के साथ और 'ये काली काली आंखें’ में श्वेता त्रिपाठी के साथ रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा, वह कबीर खान की अगले महीने रिलीज हो रही फिल्म '83' में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर की भूमिका भी निभा रहे हैं। ताहिर अपने करियर में इस तरक्की का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अब उन्होंने अपना एक और सपना पूरा किया है। ताहिर ने एक नई मर्सिडीज सी क्लास कार खरीद ली है।

विज्ञापन


इस बारे में बताते हुए ताहिर ने कहा, “पिछले कुछ साल मेरे करियर के लिए बेहद शानदार रहे हैं और यह मेरी खुशकिस्मती है कि इस दौरान मुझे कुछ बेहतरीन प्रोजेक्ट में काम करने और इनके जरिये अपनी पूरी काबिलियत और एक्टिंग स्किल्स को पर्दे पर उतारने का मौका मिला। मैंने नॉन-स्टॉप काम किया है और मैं अपनी किस्मत का शुक्रिया अदा करता हूं, कि महामारी के बावजूद मुझे कुछ अच्छे कामों के ऑफर मिले हैं।”

विज्ञापन

Tahir raj bhasin bought mercedes c class before the release of film 83 says its time when i should give myself treat
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ताहिर कहते हैं, “अब मैं जीवन के उस मोड़ पर पहुंच चुका हूं जहां मैं इस इंडस्ट्री के कुछ बेहद शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनना चाहता हूं। मुझे नॉन-स्टॉप काम करने में कभी कोई परेशानी नहीं हुई है, और मुझे लगता है कि यह एक एक्टर के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। मैंने सोचा कि अब मुझे खुद को ट्रीट देना चाहिए और अपने अब तक के सफर का सम्मान करना चाहिए।”

Tahir raj bhasin bought mercedes c class before the release of film 83 says its time when i should give myself treat
ताहिर राज भसीन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी नई मर्सीडीज कार को घर लाने के बाद ताहिर बहुत खुश हैं। वह कहते हैं, “ये मेरी ड्रीम राइड है और इसे लेकर मैं बेहद रोमांचित हूं। यह स्टाइल और एक्सीलेंस की निशानी है। जिस तरह मैं अपनी हर फिल्म में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस देने की कोशिश करता हूं, उसी तरह इसका परफॉर्मेंस भी शानदार है। इस लम्हे को मैं अपने दिल में संजोकर रखूंगा और खुद को याद दिलाता रहूंगा, कि मुझे हर प्रोजेक्ट के साथ और अधिक मेहनत करने तथा अपने परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने की जरूरत है।”

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed