फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tabu turns down Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 she demands time to play it makers want film on floor reports

Tabu: तब्बू ने ठुकराई कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3'! फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे दर्शकों को लगा झटका

Fri, 01 Dec 2023 10:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 01 Dec 2023 10:33 PM IST
सार

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की 'भूल भुलैया 2' के बाद तीसरे किस्त का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब खबर है कि तब्बू फिल्म के तीसरे भाग का हिस्सा नहीं बन सकती हैं। 
 

विज्ञापन
Tabu turns down Kartik Aaryan Bhool Bhulaiyaa 3 she demands time to play it makers want film on floor reports
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी और तब्बू की कॉमेडी हॉरर फिल्म 'भूल भुलैया 2' एक बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। यह अक्षय कुमार और विद्या बालन की 2007 की फिल्म 'भूल भुलैया' का सीक्वल थी। तीसरी किस्त को लेकर हलचल मची हुई है। हालांकि, तब्बू शायद इसका हिस्सा नहीं होंगी। चलिए जानते हैं फिल्म को लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन


तब्बू ने ठुकराई फिल्म
'भूल भुलैया 2' में तब्बू की भूमिका को खूब सराहा गया और फिल्म एक बड़ी व्यावसायिक सफलता साबित हुई। हालांकि, हो सकता है कि उन्होंने इसकी तीसरी किस्त के लिए न कह दिया हो। एक पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, भारी रकम ऑफर होने के बावजूद अभिनेत्री ने 'भूल भुलैया 3' को ठुकरा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री का कहना है कि 'मंजुलिका' की भूमिका उनके बहुत करीब है, लेकिन वे इसे जल्द ही दोबारा करने के लिए उत्सुक नहीं हैं। कथित तौर पर तब्बू इस भूमिका को दोबारा निभाने से पहले इंतजार करना चाहती हैं। दूसरी ओर निर्माता फिल्म को जल्द से जल्द शुरू करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन

Twinkle Khanna: किताब छोड़ अक्षय कुमार से काम मांगती नजर आईं ट्विंकल! खिलाड़ी ने भी दिया बीवी को ये आश्वासन
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक के साथ तब्बू को जोड़ी
फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन के साथ फ्रेंचाइजी के सीक्वल के बारे में बातचीत शुरू हो चुकी है। फिल्म भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा समर्थित और अनीस बज्मी के जरिए निर्देशित होगी। ऐसे में निर्माता तब्बू को फिर से फिल्म में लाने के लिए बहुत उत्सुक थे, क्योंकि उन्हें लगा कि कार्तिक और तब्बू दोनों एक ऐसी जोड़ी है, जिन्होंने दूसरे भाग के लिए अद्भुत काम किया है और ठीक यही वे तीसरे भाग के साथ भी करेंगे। हालांकि, अब खबर है कि तब्बू ने इस फिल्म को ठुकरा दिया है।
Deol Family: देओल परिवार के लिए बेहद खास रहा है ये साल, खुशियों से भरी हर सदस्य की झोली

तब्बू का वर्कफ्रंट
'भूल भुलैया 2' फिल्म में कार्तिक आर्यन , तब्बू, कियारा आडवाणी, राजपाल यादव और अन्य कलाकार हैं। रिलीज होने पर यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की। वहीं, तब्बू की फिल्म की बात करें तो वे आखिरी बार 'खुफिया' में नजर आई थीं।
Dev Anand Series: परदे पर उतरेगी सदाबहार अभिनेता देव आनंद की राम कहानी, पढ़िए भतीजे की कोशिशों की पूरी दास्तां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed