तब्बू मां बनने के लिए तैयार हैं, लेकिन पूरी करनी होगी ये शर्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'हैदर'के बाद तब्बू ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सिनेमा में उन जैसी चुंनिदा अभिनेत्रियां काफी कम हैं। अपने दमदार अभिनय के आधार पर तब्बू को दो बार फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है।
तब्बू एक बार फिर से सिनेमा में सक्रिय हो गई हैं। जय हो,हैदर के बाद वह अब दृश्यम में दिखाई देंगी। इसके अलावा सुनने में आ रहा है कि तब्बू, फितूर फिल्म में रेखा को रिप्लेस करने जा रही हैं।
इस फिल्म में कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। तब्बू ने भले ही अभी तक शादी नहीं की हो लेकिन मां बनने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं।
तब्बू का कहना है कि उनको मां बनने से कोई गुरेज नहीं है। यह कहने के बाद तब्बू एक शब्द भी जोड़ती हैं 'लेकिन'। इस लेकिन का मतलब हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसके बाद मां बनने के लिए तब्बू की रणनीति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
नहीं बनूंगी बोरिंग मां
हैदर में तब्बू ने शाहिद कपूर की मां का रोल प्ले किया था। अब वह फितूर में भी रेखा को रिप्लेस कर आदित्य की मां का रोल निभाने जा रही हैं।
तब्बू का कहना है कि स्क्रीन पर युवा अभिनेताओं की मां बनने से उनको कोई गुरेज नहीं है लेकिन मां का रोल दमदार और कुछ चैलेंज भरा होना चाहिए।
तब्बू का यह भी कहना है कि वह परंपरागत बोरिंग मांओं जैसा रोल तो कभी नहीं करेंगी। तब्बू की शर्त है कि अगर निर्माता-निर्देशक उनको मां का रोल ऑफर करें तो वह उस रोल का दम परखेंगी इसके अलावा अगर उनको रोती बिलखती मांओं वाले ऑफर आएंगे तो वह बिना झिझके न कर देंगी।