फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers finalise Dayaben find disha Vakani Replacement mock shoots start Report

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा से पूरी तरह कटा दिशा वकानी का पत्ता, जेठालाल को मिली नई दया बेन; शूटिंग शुरू

Sat, 29 Mar 2025 05:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Mar 2025 05:49 PM IST
सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: कुछ समय पहले निर्माता असित मोदी ने पुष्टि की थी कि दिशा शो में वापस नहीं आएंगी, जिसका मतलब था कि निर्माताओं को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा। अब खबर है कि मेकर्स को नई दया बेन मिल चुकी है।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Makers finalise Dayaben find disha Vakani Replacement mock shoots start Report
दिशा वकानी, असित मोदी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिशा वकानी कई फिल्मों और टीवी शो का हिस्सा रही हैं, लेकिन उनका सबसे मशहूर किरदार 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दया बेन' का रहा है। उन्होंने 2017 में शो छोड़ दिया था। इसके बाद कई बार उनकी वापसी की खबरें आईं, लेकिन हर बार वह महज अफवाह साबित हुईं। अब शो में दया बेन की वापसी की खबरें फिर सामने आई हैं, लेकिन दिशा वकानी के रूप में नहीं, बल्कि नए कलाकार की कास्टिंग की खबरें सामने आई हैं। अब कथित तौर पर निर्माताओं ने दिशा का रिप्लेसमेंट ढूंढ लिया है।

विज्ञापन

एक अभिनेत्री को किया गया फाइनल
इससे पहले शो के निर्माता असित मोदी ने पुष्टि की थी कि दिशा शो में वापस नहीं आएंगी, जिसका मतलब था कि निर्माताओं को उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना होगा। अब न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार, शो के निर्माता असित मोदी दया बेन की भूमिका के लिए ऑडिशन ले रहे थे और आखिरकार उन्होंने किसी को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। एक सूत्र ने बताया है कि हां, यह सही है। असित नई दया बेन की तलाश में थे और हाल ही में एक ऑडिशन ने उन्हें काफी प्रभावित किया। अभिनेत्री के साथ मॉक शूट चल रहे हैं। वह हमारे साथ शूटिंग करते हुए यहां करीब एक सप्ताह से हैं।
Fact Check: करीना कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की हिजाब पहनी हुई तस्वीर एआई से बनी, पढ़ें पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में शो में आखिरी बार नजर आई थीं दिशा
दिशा की शादी नवंबर 2015 में हुई थी और 2017 में वह गर्भवती हो गईं। वह मातृत्व अवकाश पर चली गईं और फिर कभी शो में वापस नहीं आईं। बीच में चर्चा थी कि वह वापसी कर सकती हैं, लेकिन 2022 में उन्हें अपने दूसरे बच्चे का आशीर्वाद मिला। अभिनेत्री ने कथित तौर पर अभिनय छोड़ने का फैसला किया है।
Bhootni: वर्जिन ट्री की आत्मा से कुंवारों को बचाएंगे 'संजू बाबा', ‘भूतनी’ के ट्रेलर में 'मोहब्बत' से डरे लोग

विज्ञापन

दिशा के साथ असित का परिवार जैसा रिश्ता
इस साल की शुरुआत में असित मोदी ने कहा था, 'मेरा मानना है कि दिशा वकानी वापस नहीं आ सकतीं। उनके दो बच्चे हैं। वह मेरी बहन की तरह हैं। आज भी उनके परिवार से हमारा बहुत करीबी रिश्ता है। मेरी बहन दिशा वकानी ने मुझे राखी बांधी है। उनके पिता और भाई भी मेरे लिए एक परिवार हैं। आपने 17 साल तक साथ काम किया और यह आपका विस्तारित परिवार बन गया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed