फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Entry In Shark Tank India 2 Meme Viral Fans Impressed With Editing

Shark Tank 2: शार्क टैंक इंडिया 2 के मंच पर पहुंचे जेठालाल? बोले- 'मेरा पेट दो ही रोटी से भरेगा'

Thu, 19 Jan 2023 08:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 19 Jan 2023 08:47 AM IST
सार

वायरल वीडियो में जेठालाल 'शार्क टैंग इंडिया 2' के मंच पर अपना प्रोडक्ट हैप्पी दिवाली सुतली बम लेकर आते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Jethalal Entry In Shark Tank India 2 Meme Viral Fans Impressed With Editing
शार्क टैंक इंडिया 2 में पहुंचे जेठालाल! - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों टीवी शो 'शार्क टैंक इंडिया 2' खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें आने वाले उद्यमी एक से बढ़कर एक शानदार डील लेकर आते हैं, जिन्हें सुनकर शार्क्स भी हैरान रह जाते हैं तो कभी उद्यमियों का संघर्ष जानकर इमोशनल भी होते हैं। अब इन दिनों चर्चित शो 'तारक मेहत का उल्टा चश्मा' वाले जेठालाल के शो में आने की चर्चा है। जेठालाल गढ़ा इलेक्ट्रॉनिक्स की पिच के लिए 'शार्क टैंक इंडिया 2' के मंच पर आए हैं! इसे लेकर एक क्लिप जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है। जेठालाल की बातें सुनकर शार्क्स भी हैरान हैं। आखिर क्यों पहुंचे हैं जेठालाल, इसकी सच्चाई हम आपको बताते हैं।

विज्ञापन

Bollywood: शादी में डांस करने के करोड़ों रुपये लेते हैं ये बॉलीवुड सितारे, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
विज्ञापन


बता दें कि जेठालाल की वायरल वीडियो क्लिप महज एक मीम है, जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। जेठा सच में 'शार्क टैंक इंडिया 2' के मंच पर नहीं पहुंचे हैं। वायरल वीडियो में जेठालाल अपना प्रोडक्ट हैप्पी दिवाली सुतली बम लेकर आते नजर आ रहे हैं। इसकी पिच सुनकर सभी शार्क्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। मीम इतना मजेदार है कि एक जगह पर शार्क अमन गुप्ता, जेठालाल से अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कहते हैं, जिसके जवाब में जेठालाल कहते हैं, 'अगर मैं अपने स्टोर की ब्रांच और खोलूंगा तो भी मेरा पेट दो ही रोटी से भरेगा। इसलिए मैं इसी में खुश हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी अर्जुन की 'कुत्ते', 'थुनिवु'-'वरिसु' का शानदार प्रदर्शन जारी

वीडियो में अनुपम कहते नजर आ रहे हैं कि उद्यमशीलता काफी मुश्किल होती है, आपको इस पर काम करना चाहिए। जेठालाल इसका भी सटीक जवाब देते नजर आते हैं और कहते हैं, 'चुप रह न भाई, बंद कर न तेरी बकवास।' कुल मिलाकर यह वीडियो क्लिप काफी मजेदार है, जिसे लोग बार- बार रिवाइंड करके देख रहे हैं और ठहाके मारकर हंस रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TheYTMemer (@theytmemer)



यूजर्स को 'शार्क टैंक इंडिया 2' और जेठालाल का यह मीम वीडियो काफी पसंद आ रहा है। वह आर्टिस्ट के काम से इंप्रेस हैं। एक फैन ने यह वीडियो देखकर लिखा, 'जेठालाल को शार्क की कुर्सी पर होना चाहिए था। अशनीर ग्रोवर का यह बेस्ट रिप्लेसमेंट है। यह तो खुद अपने आप में एक शार्क हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'गढ़ा इलेक्ट्रॉनिक्स। कोई हमारे जेठालाल को अफॉर्ड नहीं कर सकता है।' एक यूजर ने लिखा, 'चुप रह न भाई। टाइम नहीं है, बाद में आना।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई सही कह रहा है। आप चाहें, लाखों करोड़ों कमा लो, पेट तो दो रोटी से ही भरता है।' शो 'शार्क टैंक इंडिया 2' की बात करें, तो यह शो खूब लोकप्रिय हो रहा है। अनुपम मित्तल, विनीता सिंह, नमिता थापर, अमन गुप्ता इसे जज कर रहे हैं। 
Julian Sands: अ रूम विद अ व्यू फेम जूलियन सैंड्स पांच दिन से लापता, अमेरिकी माउंटेन रेंज में कर रहे थे हाइकिंग
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed