इस दो अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड के साथ साउथ की फिल्मों में भी बनाई पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाम, प्रसिद्धि और उम्मीदों पर खरी उतरने के साथ ही तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। तापसी अपने किसी ने किसी ट्वीट की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उसी तरह साउथ फिल्मों की अभिनेत्री श्रुति हासन भी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इन दोनों में सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर समानता मिल जाएगी।
सबसे पहले बात करते हैं श्रुति हासन की।
श्रुति दक्षिण भारतीय फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने दक्षिण की कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं की हैं। अभिनय के साथ वे अच्छी सिंगर भी हैं। इसके अलावा उनकी एक पहचान और भी है। वो ये की श्रुति मशहूर एक्टर कमल हासन की बेटी हैं।
श्रुति का शुरुआती जीवन
तमिलनाडु में जन्मीं श्रुति की माता का नाम सारिका ठाकुर है। वह भी बॉलीवुड में बेहतरीन अदाकारा रह चुकी हैं। इनके पिता तमिल ब्राह्मण हैं तो वहीं उनकी मां महराष्ट्रीयन हैं। श्रुति की एक छोटी बहन है- अक्षरा हासन। श्रुति को बचपन से ही गाने का बेहद शौक था। उन्होंने अपनी गायकी की शिक्षा कैलिफोर्निया के म्यूजिशियन इंस्टिट्यूट से ली है। श्रुति हसन ने साल 2009 में प्रदर्शित फिल्म लक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
सिंगिंग में भी आजमाई किस्मत
28 जनवरी 1986 को जन्मी श्रुति ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत महज 6 साल की उम्र में ही कर ली थी। श्रुति अपने पिता की फिल्म "थेवर मगन' में भी गाना गा चुकी हैं। इस फिल्म के अलावा छोटी सी श्रुति की आवाज उनके पिता द्वारा निर्देशित फिल्म चाची 420 में भी सुनाई दी थी। इसके बाद श्रुति ने सिंगिंग में अपना करियर बनाने की सोची और उसके बाद सिंगिंग की अच्छी शिक्षा लेने के लिए कैलिफोर्निया चलीं गईं।
फिल्मी करियर
श्रुति का सिंगिंग करियर दक्षिण भारतीय फिल्मों में काफी अच्छा चल रहा था। वे फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग कर रही थी, तभी उन्हें अपने पिता की फिल्म में कैमियो करने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करने की सोची। उनकी पहली बॉलीवुड डेब्यू फिल्म लक थी। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। श्रुति साउथ की फिल्मों की लीडिंग एक्टर्स में से एक मानी हैं।तापसी पन्नू
तापसी पन्नू एक भारतीय मॉडल-अभिनेत्री हैं। जो कि हिंदी फिल्मों सहित कन्नड़, तमिल, तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। तापसी मॉडलिंग में अपना करियर बनाने से पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थीं। 8 साल की उम्र से ही तापसी ने कथक और भरतनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। करीब 8 साल तक उन्होंने डांस की ट्रेनिंग ली। स्कूली पढ़ाई खत्म करने के बाद तापसी ने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कम्प्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।शु़रुआती जीवन
दिल्ली के सिख परिवार में जन्मी तापसी के पिता दिलमोहन एक बिजनेसमैन हैं और मां निर्मलजीत हाउस वाइफ हैं। पन्नू की एक छोटी बहन शगुन भी फिल्मों में काम करने की ख्वाहिश रखती हैं। इंजीनियरिंग के बाद वो एमबीए करना चाहती थीं लेकिन उन्हें पसंदीदा कॉलेज नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करना शुरू कर दिया। तापसी ने करीब 6 महीने तक नौकरी भी की।