पोर्न छोड़कर बना सितारा, यही है सलमान खान का गुरु!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान के प्रशंसको की तादाद बहुत ज्यादा है। सलमान के फैंस अपने हीरो के लिए किसी से भी भिड़ने को तैयार रहते हैं। लेकिन सलमान किसके प्रशंसक हैं इसका उन्होंने खुलासा किया है।
सलमान खान ने कहा है कि हॉलीवुड स्टार सेलवेस्टर स्टोलेन उनके हीरो हैं। सलमान उन्हीं को देख-देखकर बड़े हुए हैं। उनकी जैसी बॉडी बनाने की कोशिश करते हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों से सेलवेस्टर स्टालोन को फॉलो करने को भी कहा।
आपको बता दें कि लंबे कद के सेलवेस्टर स्टालोन अपनी खास बॉडी के लिए जाने जाते हैं। डीसिनेमा डॉट कॉम की खबर के मुताबिक हॉलीवुड अभिनेता बनने से पहले सेलवेस्टर ने अपने संघर्ष के दिनों में पोर्न की दुनिया में काम किया था। 1970 में आई 'द पार्टी एट किटी एंड स्टड्स' नाम की फिल्म इसका उदाहरण है।
अब जब सलमान ने उन्हें अपना गुरू बताया तो सेलवेस्टर ने उनका जवाब भी दिया है। एक दूसरे के लिए किए गए दोनों के ट्वीट काफी मजेदार हैं।
तो एक फिल्म में दिख सकते हैं सलमान और सेलवेस्टर
सलमान के ट्वीट का जवाब देते हुए स्टालोन ने ट्वीट करते हुए सलमान को सुपर टैलेंटेड सुपरस्टार कहते हुए ट्वीट किया कि हमें साथ में एक एक्शन फिल्म करनी चाहिए।
ये हैं दोनो सितारों के बीच के ट्वीटस
Would like to thank the super talented Indian superstar SALMAN KHAN the Compliment he Tweeted! We should do an ACTION FILM together!
— Sylvester Stallone (@TheSlyStallone) May 22, 2015
Agar kisi ko follow karna hai? Bahar ka... inko follow karo
@TheSlyStallone
Aapke Hero ka hero
Sylvester Stallone
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 21, 2015