Swatantrya Veer Savarkar: दमदार है वीर सावरकर पर बनी बायोपिक का ट्रेलर, रणदीप ने अदाकारी से छोड़ी गहरी छाप
फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, योगेश राहर और रणदीप हुडा ने मिलकर किया है। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेलर की शुरुआत रणदीप के वायस ओवर से होती है। इसके बाद सावरकर के रूप में वे स्क्रीन पर नजर आते हैं। ट्रेलर के कई दमदार डायलॉग लोगों के रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं। ट्रेलर में अभिनेता की शानदार अदाकारी देखने के बाद इस फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। तीन मिनट 21 सेकंड के इस ट्रेलर में अंकिता लोखंडे की झलक भी देखने को मिली। फिल्म में वे वीर सावरकर की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी।
ट्रेलर सामने आने के बाद इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "रणदीप हुड्डी की परफॉर्मेंस, ,बैकग्राउंड म्यूजिक और यमुनाबाई के रूप में अंकिता लोखंडे...सबकुछ परफेक्ट है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "इसे राष्ट्रीय पुरस्कार मिलना चाहिए।" रणदीप की संवाद अदायगी देखकर रोंगटे खड़े हो गए।" इसके अलावा और भी बहुत से यूजर्स इस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, संदीप सिंह, योगेश राहर और रणदीप हुडा ने मिलकर किया है। वहीं, इसकी कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी और रणदीप ने मिलकर लिखे हैं। यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Drishyam: फिल्म 'दृश्यम' को लेकर मोहनलाल और अजय देवगन के फैंस के बीच छिड़ी जंग, निर्देशक ने दी यह प्रतिक्रिया