धोनी से भी ज्यादा एक्साइटेड हैं सुशांत सिंह राजपूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म को लेकर धोनी से भी ज्यादा एक्साइटेड हैं। सुशांत इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
नीरज पांडेय निर्देशित यह फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित है। फिल्म के लिए चार माह से अधिक समय से कड़ी मेहनत कर रहे सुशांत ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, 'एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी' 22 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज व इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट इसके सह-निर्माता हैं।'
धोनी की फिल्म को लेकर बॉलीवुड भी एक्साइटेड
क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने वाली फिल्म ‘एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ को लेकर बॉलीवुड भी एक्साइटेड हैं। बॉलीवुड के कई बड़े खिलाड़ी इस फिल्म के अधिकार खरीदना चाहते हैं। खबर है कि फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये से ज्यादा की बोली लगाई जा चुकी है।
वहीं इस बॉलीवुड फिल्म के लिए क्रिकेटर धोनी ने भी 20 करोड़ रुपये लिए हैं। इसके अलावा धोनी को फिल्म की कमाई और रॉयल्टी में से भी एक बड़ा हिस्सा मिलेगा। इस फिल्म के लिए फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने इंस्पायर्ड एंटरटेनमेंट(रहिती ग्रुप) से हाथ मिलाया है।