फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai court order on Rhea Chakraborty showik chakraborty bail plea

रिया- शौविक सहित सभी छह आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, अब करेंगे हाईकोर्ट का रुख

Fri, 11 Sep 2020 12:32 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Fri, 11 Sep 2020 12:32 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai court order on Rhea Chakraborty showik chakraborty bail plea
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिकाओं पर विशेष कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। रिया चक्रवर्ती और शौविक को एक बार फिर झटका लगा है और जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। बता दें कि सेशंस कोर्ट ने सिर्फ रिया और शौविक ही नहीं बल्कि अब्दुल बासित, ज़ैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की भी याचिका खारिज कर दी है। ऐसे में रिया को फिलहाल जेल में ही रहना पड़ेगा। हालांकि रिया चक्रवर्ती के पास हाई कोर्ट में याचिका दायर करने का रास्ता अब भी बाकी है।

विज्ञापन


रिया चक्रवर्ती के वकील का भी कहना है कि कोर्ट से फैसले की आधिकारिक कॉपी मिलते ही वो हाईकोर्ट का रुख करेंगे। रिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी, 27ए, 28 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से कुछ धाराओं में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


याद दिला दें कि विशेष जज जीबी गुराव ने बृहस्पतिवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना था। मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई थी और इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया था। 

बता दें कि मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार को रिया को गिरफ्तार किया था और वह अभी न्यायिक हिरासत में भायखला जेल में हैं। शौविक और सैमुअल मिरांडा को एजेंसी ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की तीन संघीय एजेंसियां एनसीबी, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) विभिन्न दृष्टिकोणों से जांच कर रही हैं। 

Sushant Singh Rajput Death Case Mumbai court order on Rhea Chakraborty showik chakraborty bail plea
रिया चक्रवर्ती - फोटो : पीटीआई

रिया को फंसा रहा एनसीबी : मानेशिंदे
इससे पहले रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने कोर्ट में कहा कि एनसीबी उनकी मुवक्किल को फंसा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीबी ने पूछताछ के दौरान रिया पर आरोप कबूलने का दबाव बनाया। साथ ही उनसे पूछताछ के दौरान कोई महिला अधिकारी मौजूद नहीं थी। तीन दिन तक पुरुष अधिकारी उनसे पूछताछ करते रहे। इस मामले में उनकी  (रिया) गिरफ्तारी जरूरी नहीं थी।

गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था लेकिन बाद में इस केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और ये जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed