फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty and Showik Chakraborty Bail Plea decision

Sushant Singh News: रिया और शौविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर कल आएगा फैसला, एक और रात जेल में होगी गुजारनी

Thu, 10 Sep 2020 05:07 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 10 Sep 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty and Showik Chakraborty Bail Plea decision
रिया और शौविक चक्रवर्ती - फोटो : PTI

Sushant Singh Rajput Case: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स की लेन-देन के मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।  इसके बाद बुधवार को रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सेशन कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है। इस पर आज फैसला आना था लेकिन अब इस पर शुक्रवार को फैसला आएगा।

विज्ञापन


बता दें कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार करीब चार बजे उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। एनसीबी ने उनकी कस्टडी की मांग न करते हुए उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की थी जबकि रिया के वकील जमानत की मांग कर रहे थे। अदालत ने जमानत की मांग को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। 
विज्ञापन


याद दिला दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों के सिलसिले में तीन दिनों तक पूछताछ करने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था। रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती को एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। बता दें कि रिया समेत एनसीबी इस मामले में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि ये ड्रग्स एंगल भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत से ही जुड़ा है। 14 जून 2020 को सुशांत का शव बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। शुरुआत में इस केस को नेपोटिज्म से जोड़ते हुए आत्महत्या बताया गया था लेकिन बाद में इस केस में कई अलग एंगल भी सामने आए और ये जांच बिहार पुलिस से होते हुए सीबीआई के पास पहुंची। फिलहाल सुशांत केस में एनसीबी के साथ ही सीबीआई और ईडी भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed