{"_id":"5ccfdfc4bdec2207140c5722","slug":"suryavanshi-film-shooting-stars-neena-gupta-will-play-ajay-devgn-mother-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग हुई शुरू, नीना गुप्ता निभाएंगी अक्षय की मां का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'सूर्यवंशी' की शूटिंग हुई शुरू, नीना गुप्ता निभाएंगी अक्षय की मां का किरदार
Mon, 06 May 2019 02:05 PM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 06 May 2019 02:05 PM IST
विज्ञापन
Suryavanshi film
- फोटो : twitter
रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा सीरीज की चौथी कड़ी 'सूर्यवंशी' की आज से मुंबई में शूटिंग शुरू हो गई। फिल्म की शूटिंग की खबर खिलाड़ी कुमार अक्षय ने खुद यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करके दी है। इस तस्वीर में उनके साथ रोहित शेट्टी, करण जौहर, अजय देवगन और रणवीर सिंह भी हैं। सभी ने अपनी अपनी फिल्मों का क्लैप बोर्ड पकड़ रखा है।
नीना की मानें तो यह किरदार किसी आम मां की तरह नहीं होगा, बल्कि दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। वह कहती हैं 'रोहित शेट्टी की फिल्में दर्शकों को पसंद आती हैं और उनकी काफी सराहना भी हुई है, ऐसे में मैं उनके साथ काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।'
कटरीना की बात करें तो फिल्म 'तीसमार खां' के काफी समय बाद वह खिलाड़ी कुमार अक्षय के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार रोहित शेट्टी और करण जौहर के साथ काम करने जा रही हैं।
विज्ञापन
जहां कटरीना इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट काम करने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं, वहीं नीना गुप्ता भी चर्चा का विषय बन गई हैं। बात यह है कि नीना गुप्ता इस फिल्म में अक्षय की मां के किरदार में नजर आएंगी।The cop universe just got bigger as #Sooryavanshi takes charge!
विज्ञापन
@ajaydevgn @RanveerOfficial #RohitShetty @karanjohar #KatrinaKaif #KareenaKapoor #SaraAliKhan @RSPicturez @RelianceEnt @DharmaMovies #CapeOfGoodFilms pic.twitter.com/DjUvulZYAwविज्ञापन विज्ञापन— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 6, 2019