सैंडलवुड ड्रग्स केस: कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंडलवुड ड्रग्स मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रागिनी को ड्रग्स की खरीद- फरोख्त के मामले में चार सितंबर को 2020 को गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद रागिनी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दर्ज की थी। जिसकी सुनवाई आज यानी मंगलवार को होनी थी लेकिन इस सुनवाई को टाल दिया गया।
खबरों के मुताबिक इस मामले में सुप्रीम में दाखिल रागिनी द्विवेदी की जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई को अगले मंगलवार तक के लिए टाल दिया गया है। मंगलवार को हुई इस मामले की सुनवाई को न्यायमूर्ति रोहिंगटन फली नरीमन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली विशेष अनुमति याचिका की सुनवाई को 19 जनवरी तक स्थगित कर दिया है।
Supreme Court today adjourned the hearing to next Tuesday, the hearing on a petition filed by Kannada film actress, Ragini Dwivedi, seeking bail in an alleged drug case.
— ANI (@ANI) January 12, 2021
बता दें कि ये मामला सितंबर में उस समय सामने आया था जब एनसीबी ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो बंगलुरू में हाई प्रोफाइल ड्रग पार्टियों का आयोजन करता था। इस मामले की जांच के लिए कई ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। बाद में इसमें रागिनी द्विवेदी, संजना गलरानी की भी गिरफ्तारी हुई थी। गिरफ्तारी के बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। सैंडलवुड ड्रग रैकेट मामले में अब तक कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।
पढ़ें: वैनिटी वैन केस: पुलिस कस्टडी में भेजे गए दिलीप छाबड़िया, कपिल शर्मा की शिकायत पर हुई कार्रवाई