फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sunny deol trolled for not giving vote in presidential election said go to America for treatment

Sunny Deol: राष्ट्रपति चुनाव में वोट न देने की वजह से ट्रोल हुए सनी देओल, अब अभिनेता ने दी सफाई

Mon, 25 Jul 2022 07:20 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 25 Jul 2022 07:20 PM IST
सार

सनी देओल राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं देने पर ट्रोल हो रहे हैं, जिस पर अब अभिनेता ने प्रतिक्रिया दी है। सनी देओल ने इसकी वजह बताई है। 

विज्ञापन
sunny deol trolled for not giving vote in presidential election said go to America for treatment
सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से सांसद हैं लेकिन अभिनेता ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट नहीं दिया था, जिस वजह से सनी देओल की खूब आलोचना हो रही है। इस मामले पर अब अभिनेता की प्रतिक्रिया सामने आई है। सनी ने बताया है कि वह अपने इलाज की वजह से वोट नहीं दे पाए थे। उनका इलाज चल रहा था, जिस वजह से वह चुनाव के समय देश में नहीं थे। 

विज्ञापन

सनी देओल के प्रवक्ता की तरफ से एक बयान दिया गया है कि कुछ दिनों पहले एक फिल्म की शूटिंग के दौरान सनी देओल को चोट लगी थी। उनका इलाज पहले मुंबई में चल रहा था लेकिन फिर उन्हें इलाज के सिलसिले में ही अमेरिका जाना पड़ा था। अभिनेता पिछले दो हफ्ते से अमेरिका में हैं और वहां पर उनका इलाज चल रहा है। इसी दौरान देश में राष्ट्रपति चुनाव हुए, जिस वजह से वह इस चुनाव में अपना वोट नहीं डाल सके। लेकिन सनी देओल ठीक होते ही देश लौट आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सनी देओल के अलावा, पंजाब के फरीदकोट से सांसद मुहम्मद सदीक भी राष्ट्रपति चुनाव में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने इस चुनाव में अपना वोट नहीं दिया था। इसके अलावा, तीन विधायकों ने भी वोट नहीं डाला था, जिसमें शिरोमणि अकाली दल से मनप्रीत अयाली, कांग्रेस से दो विधायक चब्बेवाल और हरदेव लाडी शामिल हैं। मनप्रीत सिंह अयाली ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मु को वोट देने से मना कर चुनाव का बहिष्कार किया था।

विज्ञापन

 बता दें कि सनी देओल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में फिर आ गए हैं। उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में 'बाप', 'सूर्या', 'गदर 2' और 'अपने 2' हैं। 'गदर 2' के जरिए सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई देगी। साल 2001 में 'गदर' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों द्वारा बेहद प्यार मिला था। ऐसे में इस फिल्म के दूसरे पार्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed