फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunny Deol shares his icing on the cake' moment video goes VIRAL

Sunny Deol: सनी देओल ने शेयर किया वीडियो, हंसते हुए चेहरे पर लगाई बर्फ

Sun, 02 Jan 2022 07:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 02 Jan 2022 07:05 PM IST
सार

सनी देओल के इस वीडियो को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में सनी देओल भी बर्फ को माथे और चेहरे पर लगाकर हंसते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
Sunny Deol shares his icing on the cake' moment video goes VIRAL
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता और लोकसभा सदस्य सनी देओल इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब सनी देओल ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह बर्फ से खेलते हुए नजर आ रहे हैं। सनी देओल इस वक्त मनाली में हैं और लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सनी देओल हंसते हुए अपने माथे और चेहरे पर बर्फ लगा रहे हैं। वीडियो शुरू होते ही वह अपने सिर को बर्फ में घुसाते हैं और उसके बाद उनके चेहरे और माथे पर बर्फ लग जाती है। इसके बाद सनी देओल हंसने लगते हैं। वीडियो के बैकग्राउंड से भी हंसने की आवाज आ रही है। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि सनी देओल वेकेशन पर हैं और जिंदगी के हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीडियो को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा, आइसिंग ऑन द केक। इस वीडियो में उन्होंने माउंटनेंस, सनोडे और संडे हैशटैग लगाया है। इस वीडियो पर सनी देओल के फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं.. लव यू सनी सर। वहीं एक अन्य ने लिखा, आपको ढेर सारा प्यार सनी।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो को अब तक 42 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी सनी देओल ने पहाड़ों से अपने पिता धर्मंद्र के साथ कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर की थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed