बॉलीवुड में जल्द डेब्यू करने जा रहे हैं सनी देओल के बेटे करण, बर्थडे पर शेयर की बचपन की ये तस्वीर
अपने बेटे के 28वें जन्मदिन पर पापा सनी देओल ने करण की बचपन की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा - 'बेटा अपने पिता की मदद कर रहा है। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं रॉकी।' सनी देओल की पोस्ट की गई तस्वीर में छोटे से करण पापा सनी की वर्कआउट में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
Son helping his father Happy Birthday Rocky.
A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol) on
करण देओल की डेब्यू फिल्म की बात करें तो 'पल पल दिल के पास' इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। यह फिल्म विजेता फिल्म्स के बैनर तले बनी है। खास बात यह है कि इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दोनों ही सनी देओल हैं।
