फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sunil Lahri Reacted on Kangana ranaut Film Sita the Incarnation Said she will not do anything like this

Sunil Lahri: कंगना की फिल्म 'सीता' पर सुनील लहरी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उम्मीद है वह ऐसा कुछ भी नहीं करेंगी..

Wed, 21 Jun 2023 08:27 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 21 Jun 2023 08:27 PM IST
सार

कंगना रणौत जल्द ही सीता के किरदार में अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। आदिपुरुष पर चल रहे विवाद के बीच टीवी शो रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने कंगना की फिल्म से काफी उम्मीदें जताई हैं।

विज्ञापन
Sunil Lahri Reacted on Kangana ranaut Film Sita the Incarnation Said she will not do anything like this
कंगना रणौत, सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रभास स्टारर आदिपुरुष इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से देशभर में इसकी आलोचना हो रही है। खराब वीएफएक्स और कॉस्ट्यूम के साथ फिल्म के डायलॉग पर लोग काफी नाराज नजर आ रहे हैं। 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में प्रभास के अलावा, कृति सनोन, सनी सिंह और सैफ अली खान मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

विज्ञापन

कंगना की फिल्म पर सुनील लहरी ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि कंगना रणौत जल्द ही सीता के किरदार में अपनी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाली हैं। आदिपुरुष पर चल रहे विवाद के बीच टीवी शो रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने कंगना की फिल्म से काफी उम्मीदें जताई हैं। हिंदुस्तान लाइव से बात करते हुए सुनील ने कहा, "मुझे कंगना की फिल्म से पूरी उम्मीद है कि वो ऐसा कुछ नहीं करेंगी। वह जो भी करेंगी उससे उस छवि में बढ़ोतरी ही होगी। बाकी लोगों के लिए मैं कुछ कहूंगा। मैं बस अपने तजुर्बे से यह सलाह दूंगा कि अपनी संस्कृति से खिलवाड़ न करें।' आगामी प्रोजेक्ट में सीता की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सुनील के बयान से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया है। इस फोटो में उन्होंने अभिनेता को टैग करते हुए हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिपुरुष ने अब तक की इतनी कमाई

आदिपुरुष की बात करें तो बीते हफ्ते इसे धूमधाम से थिएटर में रिलीज किया गया था। फिल्म में राघव के रूप में प्रभास, जानकी के रूप में कृति सेनन, लंकेश के रूप में सैफ अली खान, शेष के रूप में सनी सिंह और बजरंग के रूप में देवदत्त नागे हैं। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 250 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 

विज्ञापन

'सीता' में नजर आ सकते हैं विक्रम

वहीं, कंगना की फिल्म सीता द इंकार्नेशन की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन अलौकिक देसाई करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म चियान विक्रम नजर आ सकते हैं। हालांकि, इसकी अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, कंगना इन दिनों अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर बिजी हैं। फिल्म में  एक्टिंग के साथ वह इसका निर्देशन भी कर रही हैं। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी के रोल में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed